डबल डेकर मालगाड़ी 264 कारें लेकर गलत ट्रैक पर दौड़ी, समय पर रोक, खंडवा में टला बड़ा रेल हादसा

खंडवा

मध्य रेलवे के सीमावर्ती खंडवा स्टेशन तक डबल डेकर मालगाड़ी रुट परिवर्तन के कारण पहुंच गई। यहां यार्ड पर ओएचई की ऊंचाई डबल डेकर के हिसाब से कम होने से ट्रेन को आउट पर रोक दिया गया। इससे बड़ा हादसा टल गया।

बताया जा रहा है कि मामले की संयुक्त जांच के आदेश सेंट्रल रेलवे ने जारी किए हैं। सोमवार 10:30 बजे से ही मंडल स्तर पर भुसावल में समीक्षा बैठक शुरू हो गई है। डीआरएम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में समीक्षा की जा रही है।

18 स्टेशनों से होते हुए पहुंच गई
रविवार को आंध्र प्रदेश के पेनुकोंडा से गुडगांव के फारुखनगर जा रही डबल डेकर मालगाड़ी जलगांव से गलत ट्रैक पर 18 स्टेशनों से होते हुए करीब 147 किमी खंडवा पहुंच गई। इस गलती का पता यहां स्टेशन के यार्ड में ओएचई से डबल डेकर के इंजन के पहले डिब्बे की छत को चिपके से बिजली सप्लाई बंद हो गई। इससे खलबली मच गई। मालगाड़ी में 264 एसयूवी कार लगभग 66 करोड़ रुपये कीमत की लदी हुई थी।

ट्रेनों की आवाजाही पर कोई प्रभाव नहीं
मालगाड़ी यार्ड के ट्रैक पर मालगाड़ी होने के कारण ट्रेनों की आवाजाही पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। मालगाड़ी को छह फरवरी को पेनुकोंडा से रवाना मालगाड़ी को जलगांव से अमलनेर वाया गुजरात-राजस्थान होते हुए हरियाणा के फारुखनगर पहुंचना था। रेलवे के अधिकारियों की गलती से मालगाड़ी हादसे के बाद खंडवा स्टेशन यार्ड में करीब पांच घंटे खड़ी रही।

टीआरडी टीम मौके पर पहुंची
बताया जाता है कि रविवार दोपहर खंडवा स्टेशन के होम सिग्नल से डाउन ट्रैक पर भुसावल की ओर से मालगाड़ी इटारसी की ओर जाने के लिए पहुंची। पहले डिब्बे का ऊपरी हिस्सा खंभा नंबर-567/6ए के पास ओएचई से चिपकने लगा। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर टीआरडी की टीम पहुंची। मोके पर जांच उपरांत मालगाड़ी को वापस भेजने का निर्णय लेकर वापस भुसावल रवाना कर दिया गया।

आउटर से वापस भेज दिया गया
खंडवा रेलवे स्टेशन मैनेजर अरविंद कुमार साहा ने बताया कि मालगाड़ी किस रूट से जाएगी। इसका कंट्रोलर और उच्च स्तर पर निर्णय होता है। खंडवा स्टेशन पर ओएचई लाइन की ऊंचाई कम होने से वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा उपरांत मालगाड़ी को आउटर से वापस भेज दिया गया। इससे ट्रेनों की आवाजाही पर कोई फर्क नहीं पड़ा।

 

  • admin

    Related Posts

    मध्यप्रदेश की प्रगति पर CM यादव का दावा, विकास और आर्थिक गति में तेजी

    समावेशी विकास के साथ तीव्र गतिशील अर्थव्यवस्था वाला राज्य बना म.प्र. : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सकल राज्य घरेलू उत्पाद में 11.14 प्रतिशत वृद्धि मध्यप्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 भोपाल मुख्यमंत्री…

    Vikram Vyapar Mela 2026 में लग्जरी कारों का धमाका, 50% टैक्स छूट ने बढ़ाई BMW और मर्सिडीज की डिमांड

    उज्जैन  धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के साथ शहर ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी नई आर्थिक गति दर्ज कर रहा है। प्रदेश शासन के विक्रम व्यापार मेला 2026 के दौरान दोपहिया, कार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 0 views
    सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर

    शानदार जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा न्यूज़ीलैंड, कनाडा सहित 3 टीमों का खेल खत्म

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 1 views
    शानदार जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा न्यूज़ीलैंड, कनाडा सहित 3 टीमों का खेल खत्म

    सुपर 8 की रेस रोमांचक! 3 खाली स्थान के लिए पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और 3 अन्य टीमों के बीच कड़ी टक्कर

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    सुपर 8 की रेस रोमांचक! 3 खाली स्थान के लिए पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और 3 अन्य टीमों के बीच कड़ी टक्कर

    प्लेइंग 11 में बड़ा फेरबदल संभव! नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना बुमराह-हार्दिक उतरेगी टीम?

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 3 views
    प्लेइंग 11 में बड़ा फेरबदल संभव! नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना बुमराह-हार्दिक उतरेगी टीम?

    T20 वर्ल्ड कप 2026 अपडेट: India-Pakistan मैच हो सकता है फिर से, जानें कब और कैसे होगा

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 3 views
    T20 वर्ल्ड कप 2026 अपडेट: India-Pakistan मैच हो सकता है फिर से, जानें कब और कैसे होगा

    पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 1 views
    पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची