दिल्ली-हावड़ा हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने भीषण टक्कर, एक शख्स की मौके पर मौत, 11 घायल

 भिंड

उप्र के फतेहपुर के खागा थाना अंतर्गत दिल्ली-हावड़ा नेशनल हाइवे दो पर दाे कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे प्रयागराज से कुंभ स्नान कर लौट रहे भिंड के एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 11 लोग घायल हो गए। घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है।

महाकुंभ स्नान कर लौट रहे थे
जानकारी के मुताबिक भिंड शहर के महावीर गंज निवासी 55 वर्षीय राकेश शर्मा अपनी पत्नी सरोज, बहन और बहनोई सहित परिवार के अन्य लोगों के साथ महाकुंभ स्नान के लिए गए थे। रविवार को वह वापस भिंड आ रहे थे।फतेहपुर जिले के खागा थाना अंतर्गत हाइवे पर कार ने टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के सभी गेट लाक हो गए। घटना के बाद हाइवे पर वाहन चालकों व स्थानीय पुलिस प्रशासन ने मशक्कत के बाद गाड़ी के गेट को खोला। इसके बाद एंबुलेंस से सभी घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

यहां जांच के बाद डाक्टर ने राकेश शर्मा को मृत घोषित कर दिया। जबकि राकेश की पत्नी सरोज, जीजा जयकिशन कौशिक, बहन सविता कौशिक, जीजा के मित्र डा. पारस उनकी पत्नी और बच्चा और ड्राइवर भी घायल हैं। फतेहपुर से सभी घायलों को ग्वालियर के लिंक अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक राकेश जनरल बीमा एजेंसी काम करते थे और उनके तीन बेटे हैं।

  • admin

    Related Posts

    परंपरागत बीज संरक्षण के लिये बीज सखी का हुआ राज्य स्तरीय प्रशिक्षण

    भोपाल . आजीविका मिशन की पहल मध्‍यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा अभिनव पहल करते हुए 27 जिलों की बीज सखियों को परंपरागत बीज संरक्षण एवं बीज बैंक स्थापना के…

    मध्यप्रदेश का विकास उदाहरण: उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बताया संतुलनपूर्ण प्रगति

    म.प्र. आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 म.प्र. ने प्रस्तुत किया संतुलित विकास का आदर्श उदाहरण : उप मुख्यमंत्री  देवड़ा जीडीपी में 11.14 प्रतिशत वृद्धि, प्रति व्यक्ति आय बढ़कर हुई 1,69,050 रूपये भोपाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 0 views
    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

    T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 1 views
    T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

    T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 0 views
    T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

    सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 1 views
    सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर

    शानदार जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा न्यूज़ीलैंड, कनाडा सहित 3 टीमों का खेल खत्म

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    शानदार जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा न्यूज़ीलैंड, कनाडा सहित 3 टीमों का खेल खत्म

    सुपर 8 की रेस रोमांचक! 3 खाली स्थान के लिए पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और 3 अन्य टीमों के बीच कड़ी टक्कर

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    सुपर 8 की रेस रोमांचक! 3 खाली स्थान के लिए पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और 3 अन्य टीमों के बीच कड़ी टक्कर