दिल्ली नाकाम रही कांग्रेस को लेकर पूर्व कांग्रेस नेता ही कसा तंज, बोले- राहुल गांधी जैसे नेता हैं बर्बादी की वजह

नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा में खाता खोलने में भी नाकाम रही कांग्रेस को लेकर पूर्व कांग्रेस नेता ही तंज कस रहे हैं। पार्टी के खराब प्रदर्शन के तार वायनाड सांसद राहुल गांधी से जोड़े रहे हैं। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस नेताओं पर सनातन धर्म के विरोधी होने के आरोप लगाए हैं। आचार्य कृष्णम को कांग्रेस ने बीते साल फरवरी में ही पार्टी से बाहर कर दिया था।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रविवार को आचार्य कृष्णम ने कहा, 'कांग्रेस की सबसे बड़ी प्रॉब्लम ही राहुल गांधी हैं। जब तक राहुल गांधी हैं, कांग्रेस का कुछ नहीं हो सकता। कांग्रेस को लाया नहीं जा सकता और राहुल गांधी को कांग्रेस से हटाया नहीं जा सकता। दोनों एक दूसरे के पूरक हैं और कांग्रेस की बर्बादी इसलिए हो रही है, क्योंकि राहुल गांधी जैसा अपरिपक्व नेतृत्व है।'

उन्होंने कांग्रेस सांसद की टीम में काम करने वालों को सनातन का विरोधी करार दिया है। आचार्य ने कहा, 'और राहुल गांधी के साथ में जो टीम है, वो नौसीखियों की टीम है, सनातन विरोधियों की टीम है। सनातन का विरोध जो करेगा, वह भारत की राजनीति में प्रासंगिक नहीं रह पाएगा।'

दिल्ली में कांग्रेस का हाल

2015 और 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद 2025 के इलेक्शन भी कांग्रेस के लिए अच्छी खबर नहीं लाए। अपने दम पर दिल्ली की 70 सीटों पर उतरी कांग्रेस को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली। इतना ही नहीं संदीप दीक्षित, अलका लांबा, कृष्णा तीरथ समेत 67 उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो गई। वहीं, दो दशक से ज्यादा समय के बाद दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार की वापसी हुई है।

इधर, आम आदमी पार्टी के लिए भी 2025 चुनाव खास नहीं रहे। सत्ता गंवाने के साथ राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री रहे सौरभ भारद्वाज को भी हार का सामना करना पड़ा था।

  • admin

    Related Posts

    अल्पसंख्यक सांसदों की घटती संख्या: बांग्लादेश में केवल 4, हिंदू प्रतिनिधित्व पर उठे सवाल, तारिक रहमान ने कहा –

    ढाका  बांग्लादेश में हाल ही में हुए आम चुनावों के नतीजे सामने आ चुके हैं। चुनाव में तारिक रहमान के नेतृत्व वाली BNP को बंपर जीत मिली है, जिसके बाद…

    उत्तर कोरिया में किम जोंग उन की बेटी को सत्ता सौंपने की योजना, बहन-बेटी की लड़ाई ने बढ़ाया राजनैतिक तनाव

    सोल दुनिया के सबसे क्रूर तानाशाहों में से एक किम जोंग उन के परिवार में ही फिलहाल झगड़ा होता दिख रहा है। साउथ कोरिया की खुफिया एजेंसी का कहना है…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सुपर-8 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका का महासंग्राम, क्वालीफाई करते ही तय हुई भिड़ंत

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 0 views
    सुपर-8 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका का महासंग्राम, क्वालीफाई करते ही तय हुई भिड़ंत

    ईशान किशन के रन तांडव के बीच पाकिस्तानी लोगों के गूगल सर्च हुए चौंकाने वाले

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 0 views
    ईशान किशन के रन तांडव के बीच पाकिस्तानी लोगों के गूगल सर्च हुए चौंकाने वाले

    ना ड्रामा काम आया, ना दांव… करारी हार के बाद आफरीदी का गुस्सा फूटा, टीम PAK की खुलकर लगाई क्लास

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 2 views
    ना ड्रामा काम आया, ना दांव… करारी हार के बाद आफरीदी का गुस्सा फूटा, टीम PAK की खुलकर लगाई क्लास

    भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 1 views
    भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

    भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 1 views
    भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

    कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट