मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट संदेश दिए हैं कि खेल का समापन समारोह भव्य और दिव्य होना चाहिए: मंत्री रेखा आर्य

देहरादून
उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेल (नेशनल गेम्स 2025) का आयोजन जारी है। अब नेशनल गेम्स 2025 के समापन समारोह के लिए विशेष तैयारी की जा रही है। उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों के साथ बैठक की और कार्यक्रम की रूपरेखा तय की।

बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया, "खेल महाकुंभ में राष्ट्रीय खेलों के अब तक के सफर पर समीक्षा की गई है। साथ ही 14 फरवरी को होने वाले समापन समारोह की तैयारी के लिए भी बैठक की गई है। खेलों को देखने के लिए अधिक संख्या में दर्शक आ रहे हैं, इसलिए समापन समारोह में अधिक से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। दर्शकों की अधिक संख्या को लेकर निर्देशित किया गया है कि किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हो।"

रेखा आर्य ने बताया, "मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट संदेश दिए हैं कि खेल का समापन समारोह भव्य और दिव्य होना चाहिए। आमतौर पर राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह का कार्यक्रम मात्र औपचारिकता जैसा होता है, लेकिन हमारा यह आयोजन जिस तरह से अब तक बेहद शानदार रहा है, उसी तरह हम समापन समारोह को भी यादगार बनाएंगे।"

उन्होंने बताया, "समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में देश के गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, खेल मंत्री मनसुख मांडविया, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहेंगी।"

बता दें कि उत्तराखंड में 38वें नेशनल गेम्स 2025 के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं, जिनमें से अधिकांश प्रतियोगिताएं समाप्त हो चुकी हैं। वहीं, कई प्रतियोगिताएं अभी चल रही हैं। अब 14 फरवरी को इसका समापन समारोह होने वाला है। सरकार की तरफ से समापन समारोह को भव्य और दिव्य बनाने का आदेश दिया गया है, जिसको लेकर तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। मशहूर बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर, कुमाऊनी गायिका श्वेता माहरा और दिगारी ग्रुप इस समापन समारोह की शान बढ़ाएंगे।

 

admin

Related Posts

माता-पिता तय करने की बात क्यों? SIR याचिका पर CJI सूर्यकांत ने जताई नाराजगी

कोलकाता पश्चिम बंगाल SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण का मुद्दा एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। इस बार याचिका दाखिल कर SIR की प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए हैं। इस…

दलित महिला के खाना बनाने पर उठा बवाल, भाजपा के ब्राह्मण सांसद ने दिल जीतने वाला कदम उठाया

भुवनेश्वर भाजपा सांसद बैजयंत पांडा ने महिला और उसके परिवार से मुलाकात की। उनका हालचाल लिया और साथ में फोटो खिंचवाई। इस मामले की तारीफ हो रही है और कहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिकेट जगत में नया कीर्तिमान, राशिद खान बने 700 T20 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
क्रिकेट जगत में नया कीर्तिमान, राशिद खान बने 700 T20 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज

पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल: दिग्गज की मांग- बाबर, शाहीन और शादाब को T20 से करो ड्रॉप

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल: दिग्गज की मांग- बाबर, शाहीन और शादाब को T20 से करो ड्रॉप

फुटबॉल फैंस के लिए खुशखबरी! 27 फरवरी से शुरू हो रही इंडियन फुटबॉल लीग

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
फुटबॉल फैंस के लिए खुशखबरी! 27 फरवरी से शुरू हो रही इंडियन फुटबॉल लीग

डलास ओपन: बेन शेल्टन ने टेलर फ्रिट्ज़ को हराकर जीता खिताब

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
डलास ओपन: बेन शेल्टन ने टेलर फ्रिट्ज़ को हराकर जीता खिताब

5 विकेट से जीता अफगानिस्तान, सुपर-8 की दौड़ में बनाए रखी अपनी चुनौती

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
5 विकेट से जीता अफगानिस्तान, सुपर-8 की दौड़ में बनाए रखी अपनी चुनौती

सिरमौर कप पर जयपुर पोलो टीम का कब्जा, कैरीसिल सुहाना को हराकर रचा इतिहास

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
सिरमौर कप पर जयपुर पोलो टीम का कब्जा, कैरीसिल सुहाना को हराकर रचा इतिहास