श्रद्धालुओं को जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं, सुरक्षित यात्रा जैसी तमाम सेवाओं में अनंत अंबानी ने दिया महत्वपूर्ण योगदान

प्रयागराज
महाकुंभ 2025 में आने वाले तमाम श्रद्धालुओं की चुनौतियों को समझते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 'तीर्थ यात्री सेवा' नामक एक विशेष पहल शुरू की है, जिसे श्रद्धालुओं की यात्रा को सहज और सुरक्षित बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। रिलायंस अपनी ‘वी केयर’ (हम परवाह करते हैं) की भावना के साथ इस पूरी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को पौष्टिक भोजन, जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं, सुरक्षित यात्रा और बेहतर कनेक्टिविटी जैसी तमाम सेवाएं दे रहा है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के डायरेक्टर अनंत अंबानी ने कहा, "कहते हैं कि जब हम तीर्थयात्रियों की सेवा करते हैं, तो हमें भी आशीर्वाद मिलता है। हमारी सेवाएं उन तीर्थयात्रियों के लिए हैं, जो इस हजार साल में एक बार होने वाले आयोजन के दौरान आध्यात्मिक यात्रा पर हैं। हमारा लक्ष्य उनमें से सबसे कमजोर और जरूरतमंद लोगों की जरूरतों को पूरा करना है। अनंत अंबानी ने आगे कहा, "महाकुंभ विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक समागम है। यह हमारे लिए लाखों तीर्थयात्रियों की सेवा, स्वास्थ्य, कल्याण और सुरक्षा को सुनिश्चित करने का अवसर है, ताकि उनकी यात्रा और भी सरल, सुगम व सुरक्षित बन सके।"

रिलायंस फाउंडेशन ने कुंभ मेला में तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए आठ विशेष पहल शुरू की हैं। 'अन्न सेवा' के तहत हर दिन हजारों श्रद्धालुओं को गर्म और पौष्टिक भोजन व साफ पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं में 24×7 मेडिकल सुविधा, ओपीडी, डेंटल केयर और महिलाओं के लिए मुफ्त सेनेटरी नैपकिन शामिल है, ताकि सभी यात्रियों का स्वास्थ्य अच्छा बना रहे। यात्रा को आसान बनाने के लिए तीर्थयात्रियों के लिए इलेक्ट्रिक वाहन और गोल्फ कार्ट उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही, प्रयागराज से संगम तक विशेष परिवहन सेवा भी दी जा रही है। पवित्र जल (नदी) में सेफ्टी के लिए लाइफ जैकेट और नावों की सुरक्षा को बेहतर किया गया है। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने कैंपा आश्रम स्थापित किए हैं, जहां तीर्थयात्रियों आराम और शांति से कुछ समय बिता सकते हैं। जियो ने प्रयागराज में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए नए 4G और 5G BTS स्थापित किए हैं, और मौजूदा नेटवर्क को अपग्रेड करने के साथ महत्वपूर्ण स्थानों पर ट्रांसपोर्टेबल टावर व स्मॉल सेल सॉल्यूशन स्थापित किए हैं। इसके साथ ही नए ऑप्टिकल फाइबर बिछाए गए हैं ताकि संचार सुचारू रूप से चल सके। पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका को ध्यान में रखते हुए रिलायंस ने उनकी सहायता के लिए पुलिस बूथों पर पानी की आपूर्ति की है और सभी तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बैरिकेड्स और वॉच टावर लगाए हैं।

रिलायंस कई धार्मिक संगठनों के साथ मिलकर काम कर रहा है। इनमें शारदा पीठ मठ ट्रस्ट द्वारका, श्री शंकराचार्य उत्सव सेवालय फाउंडेशन और निरंजनी अखाड़ा जैसे संगठन शामिल हैं। इससे रिलायंस के प्रयासों को और ताकत मिल रही है। रिलायंस इंडस्ट्रीज 'तीर्थ यात्री सेवा' के जरिए समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर से साबित कर रही है। कंपनी चाहती है कि 2025 के महाकुंभ में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध यात्रा का अनुभव मिले।

  • admin

    Related Posts

    अखिलेश यादव का बड़ा बयान: 100 MLA जुटाओ, CM बन जाओ, योगी के दौरे पर कसा तंज

    लखनऊ अखिलेश यादव ने कहा कि यदि कोई अपने साथ 100 विधायक तोड़कर लाता है तो विपक्ष उसे मुख्यमंत्री बनने में पूरा सहयोग और समर्थन करेगा। उन्होंने दोनों डिप्टी सीएम…

    नए उत्तर प्रदेश की पहचान बनेगा मेरठ मेट्रो और नमो भारत कॉरिडोर: सीएम योगी

    लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली-मेरठ के बीच 'नमो भारत' रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो कॉरिडोर के शुभारंभ को नए उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा का स्वर्णिम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    साउथ अफ्रीका का कहर, 51 रन पर टीम इंडिया बैकफुट पर

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    साउथ अफ्रीका का कहर, 51 रन पर टीम इंडिया बैकफुट पर

    सोमवार से गुलमर्ग बनेगा स्पोर्ट्स हब, छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का शुभारंभ

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 1 views
    सोमवार से गुलमर्ग बनेगा स्पोर्ट्स हब, छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का शुभारंभ

    ICC Player of the Month: किसके सिर सजेगा ताज? भारत के स्टार सहित तीन दिग्गजों में कड़ी टक्कर

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 1 views
    ICC Player of the Month: किसके सिर सजेगा ताज? भारत के स्टार सहित तीन दिग्गजों में कड़ी टक्कर

    ट्रेड डील पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, बैठक की तारीख पर अटकी निगाहें

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    ट्रेड डील पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, बैठक की तारीख पर अटकी निगाहें

    शोएब अख्तर ने कहा सब कुछ, जानिए क्यों भारत ने पाकिस्तान को हराया

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    शोएब अख्तर ने कहा सब कुछ, जानिए क्यों भारत ने पाकिस्तान को हराया

    सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड का दबदबा, 51 रन से जीता मैच

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड का दबदबा, 51 रन से जीता मैच