अनिल अंबानी की कंपनी का यह शेयर रॉकेट की तरह बढ़ा, 22 रूपए से बढ़कर 288 रूपए पर आया

मुंबई

अनिल अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर आने वाले दिनों में कारोबार के दौरान फोकस में हैं। कंपनी के शेयर बीते शुक्रवार को 7% तक चढ़कर 288.80 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गए थे। इसका पिछला बंद प्राइस 272.05 रुपये है। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने अपने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी करने का ऐलान कर दिया है। कंपनी के शेयर पिछले पांच दिन में 1180% तक चढ़ गया। इस दौरान इसकी कीमत 22 रुपये से बढ़कर वर्तमान प्राइस तक पहुंच गई।

कंपनी ने क्या कहा?
रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने बीएसई को सूचित किया है कि कंपनी के बोर्ड मेंबर की बैठक 13 फरवरी 2025 को तय किया है। इसमें वित्तीय वर्ष 2024-25 की 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त तिमाही और 9 महीनों के लिए अनऑडिट वित्तीय परिणामों (स्टैंडअलोन और समेकित दोनों) पर विचार और अप्रूवल किया जाएगा। इसके अलावा, रिलायंस इंफ्रा ने बताया है कि कंपनी की सिक्योरिटी में ट्रेडिंग के लिए ट्रेडिंग विंडो बुधवार, 01 जनवरी, 2025 से लिस्टिंग रेगुलेटरी के संदर्भ में बोर्ड बैठक के नतीजे पब्लिक होने के 48 घंटे के अंत तक पहले से ही बंद है।

कंपनी का कारोबार
रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर, रिलायंस समूह का एक कंपोनेंट है, जो भारत के प्रमुख कॉर्पोरेट घरानों में से एक है और इंफ्रा सेक्टर में सबसे तेजी से बढ़ती कंपनियों में से एक है। बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स पर लिस्टेड इंटीग्रेटेड पावर उपयोगिता कंपनी का वर्तमान में 11,357.08 करोड़ रुपये का मार्केट कैप है। पिछले साल अक्टूबर में रिलायंस समूह की कंपनी ने अपनी सहायक कंपनी रिलायंस डिफेंस लिमिटेड के जरिए भारत में सबसे बड़ा इंटीग्रेटेड डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग स्थापित करने की अपनी योजना की घोषणा की थी। महाराष्ट्र के रत्नागिरी के वाटाड औद्योगिक क्षेत्र में स्थित धीरूभाई अंबानी डिफेंस सिटी (डीएडीसी) 1,000 एकड़ में फैली होगी।

  • admin

    Related Posts

    Toyota की नई 3-रो इलेक्ट्रिक SUV से हटाया पर्दा, भारतीय बाजार में कब होगी एंट्री?

    मुंबई  जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी टोयोटा ने आखिरकार अपनी पहली फ्लैगशिप तीन-रो वाली इलेक्ट्रिक SUV से पर्दा उठा दिया है। लंबे समय से इलेक्ट्रिक सेगमेंट में मौजूद रहने के बावजूद टोयोटा…

    US लाइसेंस मिलने के बाद RIL को बड़ा फायदा, वेनेजुएला के तेल सौदे पर हटेगी रोक

     नई दिल्‍ली अमेरिका ने रिलायंस इंडस्‍ट्रीज को वेनुजुएला में तेल खरीदने के लिए लाइसेंस दे दिया है. अब रिलायंस बिना किसी अनुमति या सैक्‍शन के वेनेजुएला में तेल खरीद सकेगी.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भारत-पाकिस्तान मुकाबले ने मचाया धमाल, एड रेट्स और ट्रैवल कीमतों में रिकॉर्ड उछाल

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 1 views
    भारत-पाकिस्तान मुकाबले ने मचाया धमाल, एड रेट्स और ट्रैवल कीमतों में रिकॉर्ड उछाल

    जीत जरूरी, वरना खत्म होगा सफर—स्कॉटलैंड से भिड़ेगा इंग्लैंड आज

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 0 views
    जीत जरूरी, वरना खत्म होगा सफर—स्कॉटलैंड से भिड़ेगा इंग्लैंड आज

    वैलेंटाइन डे पर हार्दिक का इमोशनल गिफ्ट, नया टैटू में जाहिर हुआ प्यार

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 1 views
    वैलेंटाइन डे पर हार्दिक का इमोशनल गिफ्ट, नया टैटू में जाहिर हुआ प्यार

    ओमान टी20 WC से बाहर हुई, Ireland ने कराई शिकस्त

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    ओमान टी20 WC से बाहर हुई, Ireland ने कराई शिकस्त

    स्कॉटलैंड से भिड़ंत में इंग्लैंड को चाहिए बड़ी जीत, अभियान बचाने की चुनौती

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 1 views
    स्कॉटलैंड से भिड़ंत में इंग्लैंड को चाहिए बड़ी जीत, अभियान बचाने की चुनौती

    आज होगा फैसला: T20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन करेगा क्वालीफाई, किसका होगा एलिमिनेशन?

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    आज होगा फैसला: T20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन करेगा क्वालीफाई, किसका होगा एलिमिनेशन?