पारिवारिक रंजिश के चलते युवक का अपहरण, पुलिस ने 4 घंटे में अपह्रत को बरामद कर दो किया गिरफ्तार

जालौर

जालौर जिले के सरवाना थाना क्षेत्र में पारिवारिक रंजिश के चलते एक युवक का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज चार घंटे में अपह्रत युवक को सुरक्षित बरामद कर लिया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त पिकअप ट्रॉला भी जब्त कर लिया है।

सरवाना थाना पुलिस के अनुसार, 7 फरवरी को सुरेश कुमार पुत्र बाबूलाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका भाई गेनाराम सुथार (निवासी सरवाना) अपने घर से गांव में सामान लेने निकला था। दोपहर करीब 2 बजे, एक पिकअप वाहन में सवार चार लोगों ने रास्ता पूछने के बहाने गेनाराम को रोका और जबरदस्ती वाहन में डालकर अपहरण कर लिया। पुलिस के मुताबिक मोहन भाई पुत्र करसन भाई सुथार (निवासी रड़का, गुजरात), विक्रम भाई पुत्र करसन भाई सुथार (निवासी रड़का, गुजरात) सहित दो अन्य अज्ञात व्यक्ति आरोपी हैं। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि गेनाराम के भाई मांगीलाल ने पहले विनोद भाई पुत्र करसन भाई सुथार (निवासी रड़का, गुजरात) की सगाई की हुई लड़की से शादी कर ली थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने बदला लेने की नीयत से गेनाराम का अपहरण किया।

तेजी से पुलिस कार्रवाई, 4 घंटे में बरामदगी
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में थानाधिकारी सूरजभान सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। 4 घंटे के भीतर अपह्रत गेनाराम को सरहद रड़का, गुजरात से बरामद कर लिया गया और उसे परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहन भाई (निवासी रड़का, गुजरात) और दशरथ कुमार पुत्र वगताराम कोली (निवासी सावलसी, बाखासर) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ जारी है। उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त पिकअप ट्रॉला जब्त कर लिया गया। अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    7 साल पुराना प्यार, एक कॉल और खून का खेल: वेटर से रिश्ता बना पति की हत्या की वजह

    जयपुर संयोग से हुई एक मुलाकात का अंजाम करीब 8 साल बाद बेहद खौफनाक हुआ। राजस्थान में प्रेमी संजू के हाथों पति की हत्या कराने वाली अंजू की कहानी काफी…

    देश पर कर्ज का दबाव, पांच साल में दोगुना और बजट में नया रिकॉर्ड

    जयपुर राजस्थान का बजट 11 फरवरी को विधानसभा के पटल पर रखा जाएगा। इसमें राजस्थान के आय-व्यय अनुमान भी पेश किए जाएंगे। सरकार अपने खर्च का लेखा-जोखा रखने के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 3 views
    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 1 views
    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

    सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

    अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

    एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 0 views
    एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज