चुनाव आयोग द्वारा भाजपा 48 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी, केजरीवाल, सिसोदिया समेत इन दिग्गजों को मिली हार

नई दिल्ली
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार को घोषित कर द‍िए गए। 27 साल के बाद भाजपा दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने की ओर बढ़ रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा 48 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी है। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) 22 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है। आइए जानते हैं दिल्ली की प्रमुख सीटों का पर‍िणाम।

नई दिल्ली विधानसभा सीट से दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल हार गए हैं। भाजपा के प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को 4,089 वोटों से मात दी है, जबकि कांग्रेस के संदीप दीक्षित तीसरे नंबर पर रहे हैं।

कालकाजी विधानसभा सीट से दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कांटे के मुकाबले में जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा के रमेश बिधूड़ी को 3,521 वोटों से हराया है, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा तीसरे स्‍थान पर रही हैं।

इसके अलावा जंगपुरा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनीष सिसोदिया को कांटे के मुकाबले में 675 वोटों से हार मिली है। भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह ने यहां जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस के फरहाद सूरी तीसरे स्थान पर रहे।

शकूर बस्ती विधानसभा सीट से ‘आप’ के सत्येंद्र जैन को 20,998 वोटों से हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें भाजपा के करनैल सिंह ने हराया है, जिन्हें 56,869 वोट मिले हैं।

ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज को 3,188 से हार मिली है। भाजपा की शिखा ने उन्हें हराया है, जबकि कांग्रेस के गर्व‍ित सिंघवी तीसरे स्थान पर रहे हैं।

पटपड़गंज विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के अवध ओझा को 28,072 वोट से हार मिली है। भाजपा के रविंदर सिंह नेगी ने ‘आप’ प्रत्याशी को हराया है। वहीं, कांग्रेस के अनिल कुमार 16,549 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे।

करावल नगर विधानसभा सीट से भाजपा के कपिल मिश्रा ने 23,355 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के मनोज त्यागी को हराया है, जो दूसरे नंबर पर रहे।

रोहिणी विधानसभा सीट से भाजपा के विजेंद्र गुप्ता ने 37,816 के मार्जिन से जीत हासिल की है। उन्होंने ‘आप’ के उम्मीदवार प्रदीप मित्तल को हराया है, जिन्हें 32,549 वोट मिले हैं।

बल्लीमारान विधानसभा सीट से ‘आप’ के इमरान हुसैन को 29,823 वोटों से जीत मिली है। भाजपा के कमल बागरी 27,181 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

बाबरपुर विधानसभा सीट से ‘आप’ के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय को 18, 994 वोटों से जीत मिली है। यहां दूसरे नंबर पर भाजपा और तीसरे नंबर पर कांग्रेस रही है।

गांधी नगर विधानसभा सीट से भाजपा के अरविंदर सिंह लवली ने जीत दर्ज की है। अरविंदर सिंह लवली ने ‘आप’ के नवीन चौधरी को 12,748 वोटों से हराया है।

बिजवासन विधानसभा सीट से भाजपा के कैलाश गहलोत ने जीत दर्ज की है। उन्होंने ‘आप’ के सुरेंद्र भारद्वाज को हराया है।

दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय को मालवीय नगर सीट से जीत मिली है। उन्होंने ‘आप’ के सोमनाथ भारती को कांटे की लड़ाई में महज 2,131 वोटों से हराया है।

सुल्तानपुर माजरा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के मुकेश अहलावत को जीत मिली है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी करम सिंह करमा को 17,126 के बड़े मार्जिन से हराया है।

भाजपा के मनजिंदर सिंह सिरसा ने राजौरी गार्डन सीट पर जीत दर्ज की है। उन्होंने ‘आप’ की धनवती चंदेला को 18,190 हराया है।

राजेंद्र नगर सीट से ‘आप’ के दुर्गेश पाठक को कांटे के मुकाबले में 1,231 वोट से हार मिली है। उन्हें भाजपा के उमंग बजाज ने हराया है, जिन्हें 45,440 वोट मिले हैं।

मुस्तफाबाद सीट पर भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट को 17,578 के मार्जिन के साथ जीत मिली है। यहां ‘आप’ के आदिल अहमद खान दूसरे और एआईएमआईएम के ताहिर हुसैन तीसरे स्‍थान पर रहे।

‘आप’ की राखी बिड़ला को मादीपुर सीट पर 10,899 वोटों से हार मिली है। उन्हें भाजपा के कैलाश गंगवाल ने हराया है।

ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के मौजूदा विधायक अमानतुल्लाह खान 33, 225वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर एआईएमआईएम के शिफा उर रहमान हैं।

admin

Related Posts

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर मनोज झा का जोर: संसद की भूमिका अहम

नई दिल्ली राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने भारत-अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने टैरिफ को…

गौरव गोगोई का तंज: CM हिमंत की प्रेस कॉन्फ्रेंस बनी झूठी दलीलों की हकीकत

नई दिल्ली असम की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा रविवार को लोकसभा सांसद गौरव गोगोई पर गंभीर आरोप लगाए जाने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 3 views
टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक