राजधानी को आपदा से मुक्ति मिल चुकी है, अब देश में मोदी और दिल्ली में भी मोदी : अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने दिल्ली की जनता का आभार जताते हुए कहा कि राजधानी को आपदा से मुक्ति मिल चुकी है। अब देश में मोदी और दिल्ली में भी मोदी। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शुरुआती रुझानों में पूर्ण बहुमत हासिल किया है, वहीं आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हार मिली है। मनीष सिसोदिया भी जंगपुरा सीट से चुनाव हार चुके हैं। कुल मिलाकर यह रुझान भाजपा के लिए बहुत उत्साहित करने वाले हैं और पार्टी 27 साल बाद राजधानी में सरकार बनाने की ओर अग्रसर है।

इस पर महाकुंभ में मौजूद अनुराग ठाकुर ने कहा, "दिल्ली की जनता का आभार जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी को शानदार जीत दी है। आम आदमी पार्टी के पाप का घड़ा भर चुका था। दिल्ली विकास के लिए तरस और तड़प रही थी। केजरीवाल और उनकी टीम ने जो वादाखिलाफी की थी, वह एक तरह से लगता था कि अलीबाबा और चालीस चोर दिल्ली को लूटने के लिए कूद पड़े हैं। 11 सालों तक लगातार दिल्ली में केवल लूट और भ्रष्टाचार की खुली छूट थी। दिल्ली में लोग तंग आ चुके थे और हर जगह त्राहि-त्राहि थी। इसलिए जहां एक ओर मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और बड़े-बड़े आप नेताओं की इस चुनाव में जो दुर्दशा हुई है, वह दिखाता है कि आम आदमी पार्टी से लोग कितने तंग थे। ये 'आप-दा' नाम बिल्कुल सही था। जैसे दुनिया के सामने कोविड-19 एक आपदा था, ऐसे ही दिल्ली के लिए केजरीवाल आपदा थे।"

कांग्रेस ने इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को मदद की थी। इस सवाल पर अनुराग ठाकुर ने कहा, "ये दोनों मिलकर ही चुनाव लड़ रहे थे। चाहे लोकसभा का चुनाव हो या विधानसभा का चुनाव, आप और कांग्रेस एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। दोनों भ्रष्टाचारी हैं। राहुल गांधी और केजरीवाल में सांठगांठ थी और ये कोशिश कर रहे थे कि सत्ता विरोधी वोट कांग्रेस के पाले में चला जाए। लेकिन जनता समझदार थी और उसने सही निर्णय लेते हुए स्पष्ट बहुमत देते हुए भाजपा को आगे बढ़ाया है। दिल्ली की जनता का आभार।"

अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का हमें जो नेतृत्व मिला है, उसको देखते हुए दिल्ली की जनता ने माना है कि अब बहाने बनाने वाले नहीं चाहिए। अब आरोप लगाने वाले नहीं चाहिए। अब देश में मोदी और दिल्ली में भी मोदी। अब दिल्ली को विकास की राह पर ले जाना है और बहाने लगाने वालों को बाहर का रास्ता दिखाना है।

शीश महल का क्या करेंगे? इस सवाल पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि जनता द्वारा चुनी गई सरकार इस पर फैसला लेगी। क्या 'आप' के जीते हुए विधायक भाजपा से संपर्क कर रहे हैं? इस सवाल पर अनुराग ठाकुर ने कहा, "मुझे इस विषय में जानकारी नहीं है। मैं आपके सामने महाकुंभ में आया हूं और खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि इस पवित्र स्थान पर होने का मुझे उस दिन अवसर मिला जिस दिन एक ऐसा नतीजा देश के सामने आया जब देश की राजधानी खुद को आपदा मुक्त करना चाहती थी। ऐसे नतीजे यहां कुंभ की धरती पर सुनने के लिए मिल रहे हैं। इससे बड़ा सौभाग्य का पल और क्या हो सकता है।"

 

admin

Related Posts

ईरान युद्ध ने बिगाड़ा UAE का गेम, बड़ी इंडस्ट्री ने बदला ठिकाना

दुबई ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव ने सिर्फ तेल बाजार या मिडिल ईस्ट की राजनीति को ही नहीं हिलाया, बल्कि दुबई जैसे ग्लोबल बिजनेस हब की बुनियाद तक…

रुपये की कमजोरी रोकने को ‘कड़वी दवाई’ देगा RBI, ब्याज दर बढ़ने के संकेत

नई दिल्‍ली डॉलर के मुकाबले रुपये में आ रही रिकॉर्ड गिरावट ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की चिंताएं बढ़ा दी हैं. इस गिरावट को थामने और अर्थव्यवस्था को स्थिरता देने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 0 views
GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत