हम कोई एनजीओ नहीं हैं, हम एक राजनीतिक पार्टी हैं : सुप्रिया श्रीनेत

 नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज वोटों की गिनती हो रही है. जैसे-जैसे वोट खुल रहे हैं परिणाम भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आ रहे हैं और आम आदमी पार्टी पिछड़ रही है. जैसे-जैसे नतीजे आ रहे हैं एक के बाद एक इंडिया ब्लॉक के नेता कांग्रेस और AAP पर निशाना साध रहे हैं. कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत से जब इसे लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि AAP को जीत दिलाना हमारी जिम्मेदारी नहीं है.

'हम कोई एनजीओ नहीं हैं'

उनसे पूछा गया, आम आदमी पार्टी और इंडिया ब्लॉक के अन्य सहयोगियों की तरफ से बार-बार यह सवाल उठाया जा रहा है कि अगर कांग्रेस साथ होती तो ये नहीं होता. सुप्रिया श्रीनेत ने जवाब दिया, 'आम आदमी पार्टी को जिताने का ठीकरा हमने नहीं उठाया है. आम आदमी पार्टी को जिताना हमारा जिम्मेदारी नहीं है. हम कोई एनजीओ नहीं हैं, हम एक राजनीतिक पार्टी हैं.'

उन्होंने कहा, 'हमने आकलन किया और हमें लगा कि हमारी सियासी जमीन है और हमें अपने दम पर चुनाव लड़ना चाहते थे. वो कुछ भी कहें हमें उससे कोई फर्क नहीं पड़ता. मुझे लगता है कि हमने एक स्पिरिटेड कैंपेन किया. AAP अपनी विफलताओं की वजह से हारी है.'

केजरीवाल और सिसोदिया हारे

अभी तक के नतीजों के अनुसार, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया दोनों ही अपनी-अपनी सीटें हार चुके हैं. बीजेपी 48 सीटों पर आगे चल रही है जबकि AAP 22 सीटों पर आगे है. वहीं कांग्रेस तो खाता खोलने में भी नाकाम रही है.

साथियों ने उठाए सवाल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 'महाभारत' सीरियल का एक सीन शेयर करते हुए उमर अब्दुल्ला ने सिर्फ इतना लिखा, 'और लड़ो आपस में!'… साफ है कि उनका इशारा दिल्ली में कांग्रेस और AAP के अलग-अलग चुनाव लड़ने के फैसले पर है.

शुरुआती रुझानों पर शिवसेना (यूबीटी) संजय राउत ने कहा, 'दिल्ली में भी महाराष्ट्र पैटर्न लागू हुआ. वोटर लिस्ट में धांधली हुई है. चुनाव आयोग चुपचाप बैठा था. अगर कांग्रेस और AAP का गठबंधन हुआ होता तो अच्छा होता. हम पहले दिन से कह रहे थे कि AAP और कांग्रेस के बीच गठबंधन होना चाहिए था. बीजेपी को हराने के लिए साथ आना चाहिए था.'

 

admin

Related Posts

4 उम्मीदवारों के नाम का हुआ ऐलान, जानें किसे मिला टिकट और कौन हैं कोयल मल्लिक

कलकत्ता  पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए अपने चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इस सूची में राजनीति, प्रशासनिक…

सुधांशु त्रिवेदी बोले- देश को सच बताएं गांधी परिवार, विदेशी कनेक्शन पर उठे सवाल

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्लीन स्वीप का खतरा! ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत में भारतीय महिला टीम के सामने बड़ी चुनौती

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 2 views
क्लीन स्वीप का खतरा! ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत में भारतीय महिला टीम के सामने बड़ी चुनौती

पाकिस्तान टीम में कप्तानी पर घमासान: शाहिद अफरीदी ने शादाब को आगे बढ़ाया, सलमान अली की कुर्सी खतरे में

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान टीम में कप्तानी पर घमासान: शाहिद अफरीदी ने शादाब को आगे बढ़ाया, सलमान अली की कुर्सी खतरे में

‘करो या मरो’ मैच में क्या खेलेंगे रिंकू सिंह? BCCI अपडेट से बढ़ी टीम इंडिया की उम्मीदें

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 2 views
‘करो या मरो’ मैच में क्या खेलेंगे रिंकू सिंह? BCCI अपडेट से बढ़ी टीम इंडिया की उम्मीदें

बड़े मैच में बड़ा टारगेट – पाकिस्तान ने बनाए 213 रन

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 2 views
बड़े मैच में बड़ा टारगेट – पाकिस्तान ने बनाए 213 रन

अब पांच अप्रैल को अर्जेंटीना में मोंटेइरो का मुकाबला करेंगे भारत के संग्राम

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 2 views
अब पांच अप्रैल को अर्जेंटीना में मोंटेइरो का मुकाबला करेंगे भारत के संग्राम

भारत वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में, अब किससे होगी टक्कर? जानें समीकरण का पूरा हिसाब

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 2 views
भारत वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में, अब किससे होगी टक्कर? जानें समीकरण का पूरा हिसाब