कड़ाके की सर्दी से कांपा मध्यप्रदेश, रायसेन में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे, फसलों को फायदा

भोपाल
 उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवा ने मध्यप्रदेश में सर्दी का असर बढ़ा दिया। 7 जिले हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी ठंडे रहे। सबसे कम न्यूनतम पारा राजगढ़ में 6.6 डिग्री दर्ज हुआ। उत्तरी हवा के प्रभाव से पारे में गिरावट आई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार से हवाओं का रुख बदल सकता है, जिससे पारे में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। हालांकि, अगले कुछ दिनों तक सुबह और रात के समय ठंड का असर बना रहेगा।

फरवरी में ठंड ने फिर कमबैक किया है। पिछले 3 दिन से सर्दी पड़ रही है। इस वजह से रात का तापमान 10 और दिन में 25 डिग्री से नीचे आ गया है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो राजगढ़, रायसेन, धार, शाजापुर, सीहोर, नीमच, मंदसौर, छतरपुर, उमरिया और शहडोल अधिक शीतलहर वाले जिले रहे।

वहीं, भोपाल, विदिशा, झाबुआ, आगर-मालवा, गुना, दतिया, श्योपुर, मुरैना, भिंड, टीकमगढ़, निवाड़ी, सतना, मेहर, मऊगंज, सिंगरौली, अनूपपुर में भी सर्द हवा चली। वहीं, रात में कल्याणपुर, राजगढ़, खजुराहो, नौगांव, टीकमगढ़, गुना, सतना, धार, पचमढ़ी और मंडला में पारा 10 डिग्री से नीचे आ गया। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में भी न्यूनतम तापमान 10.2 से 12 डिग्री तक रहा।

30 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चली सर्द हवा

शुक्रवार को प्रदेश के कई शहरों में हवा की रफ्तार 30 किमी प्रतिघंटा तक रही। भोपाल में 15 से 17 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन में भी पारे में गिरावट का दौर रहा।

भोपाल में 4.4 डिग्री लुढ़का पारा, 23.2 डिग्री रहा, प्रदेश में सबसे कम

शुक्रवार को भोपाल में एक ही दिन में पारा 4.4 डिग्री लुढ़ककर 23.2 डिग्री पर आ गया। यह प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं, रायसेन में 23.5 डिग्री, रीवा में 23.8 डिग्री, पचमढ़ी में 24.4 डिग्री, सतना में 24.9 डिग्री और धार, नरसिंहपुर-दमोह में 25 डिग्री दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर में 25.4 डिग्री, इंदौर में 24.8 डिग्री, उज्जैन में 26 डिग्री और ग्वालियर में 24.4 डिग्री रहा।

उत्तर भारत में जारी बर्फबारी का रायसेन में भी देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिनों से रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। बर्फीली हवाओं के कारण दिन में भी लोगों को तेज ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

.मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 23-24 डिग्री सेल्सियस तक सीमित है। आसमान में बादल और धूप का खेल जारी है, जबकि 14-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं। राहत की बात यह है कि शनिवार से तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने का अनुमान है, जिससे लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिल सकती है।

किसानों के लिए यह मौसम सही साबित हो रहा है। वर्तमान में गेहूं की फसल में सिंचाई की जा रही है और यह ठंडा मौसम फसल के लिए आवश्यक नमी बनाए रखने में मदद कर रहा है। रवि सीजन की फसलों के लिए भी यह मौसम बेहद अनुकूल माना जा रहा है।

मौसम विभाग(MP Weather Alert) के अनुसार न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है और दिन का तापमान स्थिर रहेगा। पश्चिमोत्तर भारत में 248 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से जेट स्ट्रीम हवा चल रही है। साथ ही 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से उत्तरी हवा भी चल रही है। इन दोनों हवाओं की वजह से सर्दी की वापसी हुई है। सुबह सर्दी की वजह से कंपकपी रही। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर में नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसका असर 10 फरवरी से दिखेगा। तापमान में बढ़ोतरी होगी।
स्कूलों का बदला समय अब सुबह 9 से 2 बजे तक होंगे संचालित
ग्वालियर जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार ने शुक्रवार को आदेश जारी कर केजी, नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के स्कूलों का समय बदला गया है। अब जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई व शासन द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगे, जबकि पूर्व में सर्दी को देखते हुए स्कूल का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित किए जा रहे थे।

admin

Related Posts

भोपाल में जनगणना तैयारी तेज, हुजूर-बैरसिया के 2.10 लाख मकानों की गणना पूरी

भोपाल जिले में जनगणना 2027 के पहले चरण में मकानों के सूचीकरण का काम किया जा रहा है।इसमें नगरीय क्षेत्र में नगर निगम और ग्रामीण क्षेत्र में तहसील व पंचायत…

जरूरी खबर: MP में लगातार छुट्टियां, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहने से पहले कर लें ये काम

भोपाल एमपीवासियों के लिए इस वक्त एक अहम खबर सामने आ रही है। दरअसल, जून का महीना शुरू होने वाला है। जून के महीने में स्कूलों और बैंक आदि में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

RR का डबल अटैक! वैभव की तूफानी पारी, आर्चर की आग उगलती गेंदबाजी से SRH बाहर

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 0 views
RR का डबल अटैक! वैभव की तूफानी पारी, आर्चर की आग उगलती गेंदबाजी से SRH बाहर

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा सनसनीखेज रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में मची हलचल

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 1 views
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा सनसनीखेज रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में मची हलचल

Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे