किशोर को पहले बहला फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराया, खतना कराकर उससे नमाज पढ़वाई गई

आजमगढ़
 उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के रहने वाले एक किशोर को पहले बहला फुसलाकर बाराबंकी ले जाया गया। फिर उसका धर्म परिवर्तन कराया गया। उसका खतना कराकर उससे नमाज पढ़वाई गई। इसका खुलासा उस समय हुआ जब पीड़ित किशोर अपना बयान दर्ज कराने के लिए आजमगढ़ के किशोर न्याय बोर्ड के आफिस पहुंचा। इस मामले में बाराबंकी में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

बाराबंकी में यह तहरीर विनय सिंह राजपूत ने दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपने सहयोगी बृजेश कुमार वैश्य, जिलाध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद, बाराबंकी के साथ निजी कार्य से बाराबंकी में घूम रहे थे। जब वे पल्हरी चौराहे के पास स्थित हिंद मेडिकल स्टोर के पास खड़े थे, तभी एक लड़का आया, जिसने अपना नाम नूर मोहम्मद बताया और कहा कि वह अतरौलिया, आजमगढ़ का रहने वाला है। फिर उसने अपना असली नाम अनुज कुमार बताया और बताया कि वह हिंदू हरिजन बिरादरी से है।

बालक ने बताया कि मुर्शीद और उसके पिता रियासत अली, जो कबाड़ी का काम करते हैं, उसे बहलाकर अपने साथ ले आए थे। वे उसे अफीफा रेस्टोरेंट में काम करने के लिए रखे थे। एक दिन रेस्टोरेंट के मालिक ने उससे उसके परिवार के बारे में पूछा, तो उसने बताया कि उसका परिवार नहीं है। उसके बाद उसे अस्पताल ले जाकर उसके लिंग के ऊपरी भाग की स्किन काटी गई और उसका इलाज किया गया। बालक को यह बताया गया कि अब से उसका नाम नूर मोहम्मद होगा और वह मुस्लिम धर्म को अपनाएगा। इसके बाद वह लोग थाने पहुंचे और तहरीर दी।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने धर्म परिवर्तन और शारीरिक शोषण के आरोप में तीन लोगों मुर्शीद, उसके पिता रियासत अली और अफीफा रेस्टोरेंट के मालिक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। इसके बाद बाराबंकी पुलिस ने किशोर न्याय बोर्ड आजमगढ़ को मामला प्रेषित कर दिया। शुक्रवार को उक्त किशोर अपना बयान दर्ज कराने के लिए किशोर न्याय बोर्ड पहुंचा। इस दौरान उसने आप बीती बताई।

इस संबंध में किशोर न्याय बोर्ड के बेंच आफ मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह ने बताया कि एक मामला आया है पुलिस लेकर आई है वह बच्चा बिना बताए घर से भाग गया था। बच्चे ने बताया कि मुर्शीद नाम के लड़के से उसकी दोस्ती हो गई थी वही उसे बहला फुसलाकर काम दिलाने के बहाने बाराबंकी लेकर चला गया। मुर्शीद ने इस बच्चे को एक होटल में काम दिलवा दिया। फिर उसका खतना करवाकर मुस्लिम बना दिया गया। जिस होटल में यह बच्चा काम करता था कुछ लोग वहां खाना खाने गए थे बच्चे ने आपबीती बताई।

इसके बाद बाराबंकी में तीन लोगों के खिलाफ एससी एसटी का मुकदमा दर्ज किया गया। यह बच्चा डेढ़ महीने बाल सुधार गृह में था । उसके बाद पुलिस लेकर यहां आई है। बच्चे को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया है। उनका एक बच्चे की काउंसलिंग की गई है। बच्चा चूंकी अभी डरा हुआ है इसलिए पूरी बात नहीं बता रहा है लेकिन बच्चे के धर्म परिवर्तन के पीछे कोई एक बड़ा गैंग काम कर रहा है इसकी संभावना है।

इस पूरे मामले में चाइल्ड कमेटी के चेयरमैन रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि बाराबंकी में मुकदमा दर्ज हुआ है। जिले का मामला होने के कारण बाराबंकी से इसे हमारे यहां ट्रांसफर किया गया है। इसमें लड़के का धर्म परिवर्तन कराकर खतना करने और नमाज पढ़वाने का आरोप है। आज किशोर को इस मामले में बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था।

admin

Related Posts

सत्य छिपेगा नहीं: कालनेमि पर वार, गिरफ्तारी के बाद अविमुक्तेश्वरानंद का तीखा बयान

वाराणसी पॉक्सो मामले में फंसे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्यों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। अदालत ने खुद इस मामले में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश…

मॉल में शर्मनाक हरकत, मेडिकल स्टूडेंट से बदसलूकी और नस्लीय टिप्पणी पर हंगामा

गोरखपुर साउथ दिल्ली के मालवीय नगर में किराए के फ्लैट में एसी लगवाने के दौरान अरुणाचल प्रदेश की एक प्रतियोगी छात्रा और उसकी दो सहेलियों द्वारा लगाए गए नस्लीय टिप्पणी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी राणा

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी राणा

गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का उद्घाटन

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का उद्घाटन

विश्व कप के बाद पहले वनडे में भारतीय महिला टीम की नजरें आस्ट्रेलिया को फिर हराने पर

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
विश्व कप के बाद पहले वनडे में भारतीय महिला टीम की नजरें आस्ट्रेलिया को फिर हराने पर

हम अगले मैच में मजबूत वापसी करेंगे: सूर्यकुमार यादव

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
हम अगले मैच में मजबूत वापसी करेंगे: सूर्यकुमार यादव

गोल्फ में ऐतिहासिक निवेश: IGPL की 830 करोड़ की घोषणा से बदलेगी तस्वीर

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
गोल्फ में ऐतिहासिक निवेश: IGPL की 830 करोड़ की घोषणा से बदलेगी तस्वीर

भारत का ‘ब्रह्मास्त्र’ क्यों नहीं चला? David Miller ने बताई जीत की पूरी प्लानिंग

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
भारत का ‘ब्रह्मास्त्र’ क्यों नहीं चला? David Miller ने बताई जीत की पूरी प्लानिंग