सामजसेवी अन्ना हजारे ने कहा- शराब की दुकान बढ़ाने से केजरीवाल की इमेज हुई खराब

नई दिल्ली
दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में यह तय माना जा रहा है कि बीजेपी दिल्ली में 26 साल बाद सत्ता में वापसी कर सकती है। इस बीच सामजसेवी अन्ना हजारे का पहला रिएक्शन आया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर इशारों-इशारों पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि उम्मीदवार का आचरण, विचार शुद्ध होने चाहिए, जीवन बेदाग होना चाहिए, त्याग होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि ये गुण मतदाताओं को उस पर विश्वास करने देते हैं। दिल्ली चुनाव नतीजों की बात करें तो 12 बजे के पहले ही तस्वीर साफ होती दिख रही है। 70 में से भाजपा को 46 और आम आदमी पार्टी के खाते में 24 सीटें आईं हैं।

AAP को क्या बोल गए अन्ना हजारे?
दिल्ली में अन्ना आंदोलन के जनक और समाजसेवी अन्ना हजारे ने दिल्ली चुनाव नतीजों के बीच कहा कि लोगों ने नई पार्टी पर विश्वास किया था, लेकिन आगे चलकर शराब की दुकान बढ़ाने के कारण अरविंद केजरीवाल छवि खराब होने लगी। निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा ही भगवान की पूजा होती है। उन्होंने आगे कहा कि ये उनके समझ में नहीं आया,जिसके कारण वो गलत रास्ते पर गया।

आरोप गलत साबित करना जरूरी- हजारे
अन्ना हजारे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप तो चलता रहता है। जरूरी यह है कि आप अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत साबित कर पाते हैं या नहीं। अपने ऊपर लगे आरोपों पर आप साबित करें कि ये गलत था। अन्ना ने कहा कि दिल्ली में पहली बार एक मीटिंग हुई थी। उस मीटिंग में अरविंद केजरीवाल ने पार्टी बनाने की बात कही थी। मैंने तब भी कहा था कि मैं पार्टी में शामिल नहीं होउंगा।

जनता की सेवा भी भगवान की पूजा है
अन्ना हजारे ने मीडिया से कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि उम्मीदवार का आचरण, विचार शुद्ध होने चाहिए, जीवन बेदाग होना चाहिए, त्याग होना चाहिए… ये गुण मतदाताओं को उस पर विश्वास करने देते हैं। आप हमेशा निष्काम भाव से काम करो। पूजा केवल मंदिर में नहीं होती, जनता की सेवा करना भी भगवान की पूजा होती है।

admin

Related Posts

दो मेट्रो स्टेशनों को मिला नया नाम, राज्य नामकरण प्राधिकरण की सिफारिश पर सरकार की मुहर

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने दो मेट्रो स्टेशनों के नाम बदल दिए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता वाली राज्य नामकरण प्राधिकरण (SNA) की…

यात्रियों को राहत: राजधानी की सड़कों पर उतरीं 500 ई-बसें, दिल्ली–पानीपत बस सेवा शुरू

नई दिल्ली दिल्ली में भाजपा सरकार के एक साल पूरा होने पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 0 views
चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 1 views
टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 0 views
भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 1 views
गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 1 views
U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल