केजरीवाल के आवास पर एसीबी की टीम के पहुंचने के बाद ‘आप’ के लीगल हेड ने कार्रवाई को लेकर उठाए सवाल

नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के 'आप' के प्रत्याशियों को खरीदने के दावे के बाद अब इस मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जांच शुरू कर दी है। अरविंद केजरीवाल के आवास पर शुक्रवार को एसीबी की टीम के पहुंचने के बाद 'आप' के लीगल हेड संजीव नासियार ने इस कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए हैं। 'आप' के लीगल हेड संजीव नासियार ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "भाजपा द्वारा राजनीतिक ड्रामा बनाने की कोशिश की जा रही है। क्योंकि, जो लोग यहां पर आए हैं उनके पास लिखित में कोई आदेश नहीं है कि वह यहां पर किस चीज की पूछताछ करने आए हैं। एसीबी से आए लोग बाहर ही हैं, कोई अंदर नहीं गया है। जब हमने उनसे नोटिस मांगा तो उन्होंने नहीं दिखाया।"

उन्होंने आगे कहा, "एसीबी की टीम कोई नोटिस लेकर नहीं आई है। वो नोटिस तैयार करने के लिए भाजपा या किससे निर्देश ले रहे हैं, अभी तक कुछ साफ नहीं है। इस टीम में छह सदस्य हैं और उनके जो इंचार्ज हैं, वो भी लगातार किसी से फोन पर बात कर रहे हैं। मैं इतना ही कहूंगा कि कोई भी गैर-कानूनी काम करने नहीं देंगे। कानूनी तौर पर कोई नोटिस दिया जाएगा तो उसका रिप्लाई हमारे द्वारा दिया जाएगा।"

संजीव नासियार ने बताया कि एसीबी की टीम अभी घर के बाहर मौजूद है और जब तक कोई नोटिस नहीं दिखाया जाएगा, तब तक कोई कार्रवाई नहीं होगी। हमारी तरफ से शिकायत पहले ही कर दी गई है। ज्ञात हो कि 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर शुक्रवार को एसीबी की टीम पहुंची है। यह टीम केजरीवाल के घर पर मौजूद है और वह उनसे 15 करोड़ के दावे को लेकर पूछताछ करेगी।दरअसल, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को आरोप लगाया था कि उनके 16 उम्मीदवारों को अन्य पार्टी में शामिल होने के लिए फोन आया है और प्रत्येक को 15-15 करोड़ रुपए देने का ऑफर दिया गया है।

 

admin

Related Posts

दो मेट्रो स्टेशनों को मिला नया नाम, राज्य नामकरण प्राधिकरण की सिफारिश पर सरकार की मुहर

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने दो मेट्रो स्टेशनों के नाम बदल दिए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता वाली राज्य नामकरण प्राधिकरण (SNA) की…

यात्रियों को राहत: राजधानी की सड़कों पर उतरीं 500 ई-बसें, दिल्ली–पानीपत बस सेवा शुरू

नई दिल्ली दिल्ली में भाजपा सरकार के एक साल पूरा होने पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 0 views
U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान से लिया बदला, टिम सीफर्ट ने काटा गदर

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 0 views
न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान से लिया बदला, टिम सीफर्ट ने काटा गदर

स्कोर उम्मीद से कम रहा! मोहम्मद सिराज बोले—इसी वजह से शांत था टीम इंडिया का ड्रेसिंग रूम

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 0 views
स्कोर उम्मीद से कम रहा! मोहम्मद सिराज बोले—इसी वजह से शांत था टीम इंडिया का ड्रेसिंग रूम

मैदान के बाहर कप्तानी का अंदाज़: सूर्यकुमार का पेसर से वादा, नंबर 8 पर बैटिंग का वीडियो वायरल

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
मैदान के बाहर कप्तानी का अंदाज़: सूर्यकुमार का पेसर से वादा, नंबर 8 पर बैटिंग का वीडियो वायरल

USA को हराया, फिर खोला राज: मुंबई की पिच देखकर क्यों हैरान थी भारतीय टीम?

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 0 views
USA को हराया, फिर खोला राज: मुंबई की पिच देखकर क्यों हैरान थी भारतीय टीम?

न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई, मुजीब ने एलन–रचिन को दिखाया पवेलियन का रास्ता

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई, मुजीब ने एलन–रचिन को दिखाया पवेलियन का रास्ता