शिव नादर स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, स्कूल प्रशासन ने एक ईमेल के जरिए पेरेंट्स को दी जानकारी

नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर 168 स्थित शिव नादर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद स्कूल प्रशासन ने एक ईमेल के जरिए पेरेंट्स को जानकारी दी और स्कूल कैंपस को बंद करने का फैसला लिया। स्कूल ने बच्चों को घर वापस भेज दिया और पुलिस को इस मामले की सूचना दे दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और जांच शुरू कर दी है।

ईमेल के जरिए दी गई थी धमकी
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह धमकी एक ईमेल के जरिए दी गई थी। धमकी में यह कहा गया था कि स्कूल की बस को उड़ाने की कोशिश की जाएगी। धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने सभी छात्रों को उनके घर भेजने का आदेश दिया और पुलिस से मदद ली। पुलिस ने इस मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और मौके पर डॉग स्क्वाड भी पहुंच गया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और कक्षाओं की जांच की जा रही है।

बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बंद कर दिया गया स्कूल
बताया जा रहा है कि स्कूल प्रशासन ने पेरेंट्स को भेजे गए मेल में बताया कि आज सुबह धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल को बंद कर दिया गया है। मेल में यह भी लिखा गया है कि आगे की जानकारी और निर्देशों के लिए अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। स्कूल ने पेरेंट्स से धैर्य रखने और सहयोग करने की अपील की है।

इससे पहले दिल्ली में भी इसी तरह की मिली हैं धमकियां
गौरतलब है कि दिल्ली में भी इसी तरह की धमकियां मिली हैं। पूर्वी दिल्ली के एलकॉन स्कूल को भी बम से उड़ाने की धमकी वाले कॉल का सामना करना पड़ा। हालांकि, पुलिस ने जांच की और अभी तक कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है। यह घटना पिछले साल से जारी धमकियों की कड़ी का हिस्सा है। पिछले साल अप्रैल से अब तक कई स्कूलों, फ्लाइट्स और होटलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले कॉल और मेल मिल चुके हैं। यह इस साल का पहला मामला है, जिसमें स्कूल को धमकी दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही इस पर कार्रवाई की जाएगी।

admin

Related Posts

रोड शो के बीच सीएम योगी से संजय दत्त की खास मुलाकात, समर्थकों में दिखा उत्साह

लखनऊ  बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. सोमवार को एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर सीएम के साथ अपनी मुलाकात…

सत्य छिपेगा नहीं: कालनेमि पर वार, गिरफ्तारी के बाद अविमुक्तेश्वरानंद का तीखा बयान

वाराणसी पॉक्सो मामले में फंसे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्यों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। अदालत ने खुद इस मामले में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

107 रन से जीता वेस्टइंडीज, सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे पूरी तरह पस्त

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 0 views
107 रन से जीता वेस्टइंडीज, सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे पूरी तरह पस्त

राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी राणा

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी राणा

गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का उद्घाटन

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का उद्घाटन

विश्व कप के बाद पहले वनडे में भारतीय महिला टीम की नजरें आस्ट्रेलिया को फिर हराने पर

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
विश्व कप के बाद पहले वनडे में भारतीय महिला टीम की नजरें आस्ट्रेलिया को फिर हराने पर

हम अगले मैच में मजबूत वापसी करेंगे: सूर्यकुमार यादव

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
हम अगले मैच में मजबूत वापसी करेंगे: सूर्यकुमार यादव

गोल्फ में ऐतिहासिक निवेश: IGPL की 830 करोड़ की घोषणा से बदलेगी तस्वीर

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
गोल्फ में ऐतिहासिक निवेश: IGPL की 830 करोड़ की घोषणा से बदलेगी तस्वीर