पाकिस्तानियों का जत्था भी त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे, 68 पाकिस्तानी हिंदू ने संगम में लगाई डुबकी

प्रयागराज
संगमनगरी में आयोजित महाकुंभ में देश-विदेश से करोड़ों लोग संगम तट पर डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तानियों का जत्था भी त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहा है। इस बीच 68 पाकिस्तानी हिंदू संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज पहुंच चुके हैं। ये सभी लोग आज यानि गुरुवार को संगम स्नान करेंगे। इन पाकिस्तानी हिंदुओं का भारत में तीन दिनों का कार्यक्रम है।  

प्रयागराज की धरती पर पहुंचते ही सभी पाकिस्तानी हिंदुओं ने 'जय श्रीराम' के नारे लगाए। साथ ही मोदी सरकार की व्यवस्था की भी जमकर तारीफ की। पाक हिंदुओं का कहना है कि सोशल मीडिया पर कुंभ को लेकर कई तरह की खबरें आ रही थीं, जिसमें यहां की व्यवस्था खराब दिखाई जा रही थी। ऐसा हमें यहां कुछ नहीं मिला। भारत सरकार और प्रशासन की तरफ से बेहतरीन सहयोग मिल रहा है। सरकार और प्रशासन का सहयोग और व्यवस्था काबिले तारीफ है। इन पाकिस्तानी हिंदुओं ने वीजा के लिए भारत सरकार का धन्यवाद किया।

पाकिस्तान से आए इस हिंदू जत्थे ने उन लोगों को भी बड़ा संदेश दिया जो लोग प्रयागराज महाकुंभ की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़ा कर रहे थे। पाकिस्तान से आया यह 68 हिंदुओं का दल सिंध प्रांत से है। इनमें डॉक्टर, इंजीनियर, बिजनेसमैन शामिल हैं। इस दल में पुरुष और महिलाएं दोनों हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र प्रेरणा स्थल में लगी डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

    लखनऊ,  राष्ट्रीय प्रेरणा के प्रतीक राष्ट्र नायकों को डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई को समर्पित राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

    धर्मशाला-गोरखनाथ मंदिर मार्ग से होते हुए सोनौली मार्ग तक के राहगीरों की सुगम होगी यात्रा

    गोरखपुर,  गोरखपुर में यातायात सुगमता के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों बड़ी सौगात मिलने जा रही है। नाथपंथ के विश्व विख्यात गोरखनाथ मंदिर और सोनौली मार्ग होते हुए नेपाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भारत को लगा झटका, बड़ा खिलाड़ी पांच मैचों की T20I श्रृंखला से बाहर

    • By admin
    • December 17, 2025
    • 0 views
    भारत को लगा झटका, बड़ा खिलाड़ी पांच मैचों की T20I श्रृंखला से बाहर

    टी20 रैंकिंग में भारत का जलवा: तिलक वर्मा ने मारी छलांग, पाक खिलाड़ी बाहर, वरुण चक्रवर्ती नंबर-1

    • By admin
    • December 17, 2025
    • 0 views
    टी20 रैंकिंग में भारत का जलवा: तिलक वर्मा ने मारी छलांग, पाक खिलाड़ी बाहर, वरुण चक्रवर्ती नंबर-1

    सपना हुआ सच: आईपीएल नीलामी में इतिहास रचते ही भावुक हुए कार्तिक शर्मा, आँखों से बह निकले आँसू

    • By admin
    • December 17, 2025
    • 1 views
    सपना हुआ सच: आईपीएल नीलामी में इतिहास रचते ही भावुक हुए कार्तिक शर्मा, आँखों से बह निकले आँसू

    इतिहास रचने वाले कप्तान पर गिरी गाज, इटली ने WC 2026 दिलाने वाले खिलाड़ी को बाहर किया

    • By admin
    • December 17, 2025
    • 1 views
    इतिहास रचने वाले कप्तान पर गिरी गाज, इटली ने WC 2026 दिलाने वाले खिलाड़ी को बाहर किया

    MP का लाल IPL में: अशोकनगर के अक्षत रघुवंशी बने लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा

    • By admin
    • December 17, 2025
    • 1 views
    MP का लाल IPL में: अशोकनगर के अक्षत रघुवंशी बने लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा

    एडिलेड में कैरी–ख्वाजा का जलवा, तीसरे एशेज टेस्ट में इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका

    • By admin
    • December 17, 2025
    • 1 views
    एडिलेड में कैरी–ख्वाजा का जलवा, तीसरे एशेज टेस्ट में इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका