मध्य प्रदेश के बजट सत्र की तारीख तय, 10 मार्च से शुरू होगा विधानसभा session

भोपाल

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की अधिसूचना जारी हो गई है। सोलहवीं विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च से शुरू होगा और 24 मार्च तक चलेगा। 15 दिवसीय सत्र में 9 बैठकें होंगी। इस दौरान सदन में बैठकें और विधेयकों पर चर्चा होगी।। इसकी अधिसूचना विधानसभा सचिवालय द्वारा गुरुवार को जारी कर दी गई है।

विधानसभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 19 फरवरी और अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 6 मार्च  तक प्राप्त की जाएंगी। वहीं, स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण, नियम 267- क के अधीन सूचनाएं विधानसभा में चार मार्च से कार्यालय में प्राप्त की जाएंगी।

कब क्या होगा?
1. सोमवार, 10 मार्च: राज्यपाल का अभिभाषण,  अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव
2. मंगलवार, 11 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य  
3. बुधवार, 12 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य
4. गुरुवार, 13 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य
5. शुक्रवार, 14 मार्च: अवकाश (होली)
6. शनिवार, 15 मार्च: अवकाश
7. रविवार, 16 मार्च: अवकाश
8. सोमवार, 17 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य
9. मंगलवार, 18 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य
10. बुधवार, 19 मार्च: अवकाश (रंगपंचमी)
11. गुरुवार, 20 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य
12. शुक्रवार, 21 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य  (डेढ़ बजे तक), अशासकीय कार्य
13. शनिवार, 22 मार्च: अवकाश
14. रविवार, 23 मार्च: अवकाश
15. सोमवार, 24 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य

admin

Related Posts

कैंसर के खिलाफ क्रांतिकारी कदम: AIIMS ने विकसित की रोशनी से सक्रिय होने वाली स्मार्ट दवा

भोपाल. एम्स भोपाल के डॉक्टरों ने कैंसर के इलाज के लिए नैनो-तकनीक विकसित की है, जो शरीर के बाकी हिस्सों को नुकसान पहुंचाए बिना सीधे ट्यूमर पर हमला करेगी। इस…

ग्वालियर में शादी के सीजन में विंटेज कारों की मांग, किराया 11 हजार से 35 हजार तक बढ़ा

ग्वालियर शहर में शादी सीजन शुरू होते ही बारात के अंदाज में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां पहले दूल्हे पारंपरिक घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर निकलते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 0 views
लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 1 views
मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

पहली जीत के बीच CSK को नुकसान, रुतुराज गायकवाड़ पर लगा जुर्माना

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 1 views
पहली जीत के बीच CSK को नुकसान, रुतुराज गायकवाड़ पर लगा जुर्माना

CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 2 views
CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार