राजस्थान में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत, जबकि 25 अन्य लोग घायल

जयपुर
राजस्थान के दौसा और जयपुर जिले में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक स्कूली छात्रा सहित पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 25 अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया की दौसा के बालाहेड़ी थानाक्षेत्र में बुधवार को एक ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वाहन पर सवार दो सगे भाई-बहन की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गये।

थानाधिकारी भगवान सहाय ने बताया कि पाटोली गांव के पास एक ट्रक ने मंडावर की ओर जा रहे बाइक पर सवार चार लोगों को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार दो सगे-भाई बहन की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान पूजा बैरवा (18) और उसके भाई रोशन बैरवा (16) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि वहीं बाइक सवार पिता महेश बैरवा और एक अन्य बच्ची को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिये गये। अधिकारी ने बताया कि पीपलखेड़ा गांव के पास बुधवार सुबह महाकुंभ से हनुमानगढ़ जा रही एक स्लीपर बस पलट गई। उन्होंने बताया हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि 14 अन्य लोग घायल हो गये।

अधिकारी ने बताया मृतकों की पहचान सुंदर देवी जाट (50) और भंवरी देवी शर्मा (65) के रूप में हुई है और 14 घायलों में से चार गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिये जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल भेजा गया है।

एक अन्य हादसे में जयपुर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर एक स्कूल बस पुलिया से नीचे गिर गई, जिससे बस में सवार 12वीं कक्षा की एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि नौ बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, चौमू थाना क्षेत्र स्थित वीर हनुमान मार्ग पुलिया के पास स्कूल बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में 12वीं कक्षा की छात्रा कोमल देवड़ा (18) की मौत हो गई और घायलों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

  • admin

    Related Posts

    रेप और धमकी के मामले में केस दर्ज, युवती ने दिल्ली पुलिस को ई-मेल के जरिए शिकायत भेजी

    जयपुर  महामंडलेश्वर और कथावाचक उत्तम स्वामी पर राजस्थान निवासी एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने ई-मेल के माध्यम से दिल्ली पुलिस को शिकायत दी है, जिसमें आरोप…

    जयपुर तैयार, 28 फरवरी को होगा महामूर्ख सम्मेलन, ठहाकों से गूंजेगा पूरा शहर

    जयपुर.  फरवरी की हल्की ठंडक के बीच 28 तारीख को मानसरोवर का दीप स्मृति ऑडिटोरियम कुछ अलग ही रंग में नजर आएगा। यहां न कोई गंभीर भाषण होगा, न सियासी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ऑस्ट्रेलिया सावधान! जिम्बाब्वे कर सकता है बड़ा उलटफेर

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    ऑस्ट्रेलिया सावधान! जिम्बाब्वे कर सकता है बड़ा उलटफेर

    200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 1 views
    200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

    होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

    घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

    2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

    शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद