चैंपियंस ट्रॉफी से पहले एक और बड़ा झटका लगा, अब इस दिग्गज अंपायर ने भी पाकिस्तान जाने से किया इनकार

नई दिल्ली
पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले एक और बड़ा झटका लगा है. बड़ी खबर है कि अंपायर नितिन मेनन ने पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक आईसीसी पैनल में शामिल ये अंपायर पाकिस्तान नहीं जा रहा है. इससे पहले भारतीय टीम ने भी पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया था, अब भारतीय अंपायर नितिन मेनन ने भी ये फैसला लेकर पीसीबी को बड़ा झटका दिया है. यही वजह है कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जारी अंपायरों की लिस्ट में नितिन मेनन का नाम ही नहीं है.

ये अंपायर करेंगे चैंपियंस ट्रॉफी में अंपायरिंग
चैंपियंस ट्रॉफी में कुमार धर्मसेना, क्रिस गैफनी, माइकल गॉफ, एड्रियन होल्डस्टॉक, रिचर्ड इलिंगवर्थ, रिचर्ड केटलब्रॉ, एहसान रजा, पॉल राइफल, शरफुद्दौला इब्ने शाहिद, रॉडनी टकर, एलेक्स वॉर्फ, जोएल विल्सन

जवागल श्रीनाथ भी बाहर
बड़ी खबर ये है कि भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और आईसीसी के बेहद अनुभवी मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ भी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हैं. उन्हें भी मैच रेफरी के पैनल में मौका नहीं मिला है. डेविड बून, एंड्रयू पायक्रॉफ्ट और रंजन मदुगले चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान मैच रेफरी रहेंगे.
 
नितिन मेनन और जवागल श्रीनाथ का अनुभव
नितिन मेनन 40 टेस्ट में अंपायरिंग कर चुके हैं, जिसमें वो 30 बार मैदान और 10 बार टीवी अंपायर रहे. वनडे में वो 75 मैचों में अंपायरिंग कर चुके हैं. जबकि टी20 में भी उन्होंने 75 मैचों में अंपायरिंग की है. वो 13 महिला टी20 इंटरनेशनल मैचों में भी अंपायरिंग कर चुके हैं. जवागल श्रीनाथ का बतौर मैच रेफरी करियर काफी बड़ा है. ये दिग्गज 79 टेस्ट, 272 वनडे मैचों में मैच रेफरी रह चुका है. इसके अलावा 136 टी20 मैचों में भी उन्होंने ये काम किया है. हाल ही में श्रीनाथ विवादों में आए थे, जब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पुणे टी20 में भारतीय टीम को सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी देने के फैसले पर मुहर लगाई थी. श्रीनाथ ने शिवम दुबे के चोटिल होने के बाद हर्षित राणा को रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर खिलाने की इजाजत दी थी जिसके बाद काफी ज्यादा विवाद हुआ.

  • admin

    Related Posts

    T20 वर्ल्ड कप 2026 अपडेट: India-Pakistan मैच हो सकता है फिर से, जानें कब और कैसे होगा

    नई दिल्ली T20 World Cup 2026 के लीग फेज में टीम इंडिया और पाकिस्तान की भिड़ंत रविवार 15 फरवरी को हुई, जिसमें भारतीय टीम ने बुरी तरह से पाकिस्तान को…

    पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

    नई दिल्ली पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को ऑस्‍ट्रेलिया का सामना श्रीलंका से हुआ। टी20 विश्‍व कप 2026 का यह 30वां मुकाबला था। श्रीलंका के कप्‍तान दासुन शनाका ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    T20 वर्ल्ड कप 2026 अपडेट: India-Pakistan मैच हो सकता है फिर से, जानें कब और कैसे होगा

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 1 views
    T20 वर्ल्ड कप 2026 अपडेट: India-Pakistan मैच हो सकता है फिर से, जानें कब और कैसे होगा

    पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 1 views
    पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

    21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 2 views
    21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

    फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 3 views
    फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

    IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 1 views
    IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

    SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 2 views
    SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात