दिल्ली चुनाव वोटिंग के दौरान जब मनीष सिसोदिया के सामने लगे मोदी-मोदी के नारे, खड़े होकर उन्हें देखते रह गए

नई दिल्ली
दिल्ली की जनता 70 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाल रही है। शाम 6 बजे तक मतदान जारी रहेगा। इसी बीच जंगपुरा सीट पर बवाल हो गया। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा उम्मीदवार द्वारा लोगों में पैसे बांटने का आरोप लगाया। इसे लेकर पुलिस से भी उनकी बहस हो गई। उन्होंने आरोप लगाया की भाजपा सरेआम लोगों के वोट खरीदने के लिए पैसे बांट रही है। इस दौरान जब वे पुलिस के साथ बहस कर रहे थे तब भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसपर खड़े होकर उन्हें देखते रह गए।

क्या है पूरा मामला
जंगपुरा सीट से आप उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि इलाके के एक घर से पैसे बांटे जा रहे हैं। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों से घर पर छापा मारने को कहा। वे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से उलझते हुए दिखाई दिए। जब सिसोदिया पुलिसवालों से कह रहे थे कि यहां तीन-तीन टेबल भाजपा की क्यों लगी है। ये बीजेपी की टेबल राकेश सागर के नाम से कैसे लगी हुई है? इसी दौरान वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। जिसपर वे उन्हें खड़े होकर उन्हें देखने लगे। फिर वे वहां से चले गए।

आप-बीजेपी का पलटवार
आम आदमी पार्टी ने एक्स पर एक वीडियो शेयर करके लिखा, 'जंगपुरा में मतदाताओं को सरेआम बिल्डिंग में ले जाकर पैसे बांट रही बीजेपी। जंगपुरा विधानसभा में बीजेपी के बूथ के साथ वाली बिल्डिंग में मतदाताओं को पैसे बांटे जा रहे हैं। यह सब दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग की निगरानी में किया जा रहा है।' पार्टी ने आयोग से इसपर ऐक्शन लेने को कहा। वहीं भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि आप-दा ने अपनी हार मान ली। आप के टेबल पर कोई आ नहीं रहा है, दूसरी तरफ भाजपा के टेबल पर भारी भीड़ देखकर आपियों का दिमाग काम नहीं कर रहा तो इल्जाम लगाना शुरू कर दिया।

दिल्ली पुलिस ने दावों से किया इनकार
मनीष सिसोदिया के पैसे बांटने के आरोप का दिल्ली पुलिस ने खंडन किया है। पुलिस ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। भ्रम दूर कर दिया गया है।

admin

Related Posts

Delhi Metro की येलो लाइन पर ब्रेक, तकनीकी नहीं बल्कि इस कारण रुकीं ट्रेनें 90 मिनट तक

नई दिल्ली दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर सोमवार सुबह पीक आवर्स के दौरान करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेनों की सर्विस प्रभावित रही। ऐसा इसलिए क्योंकि ट्रैक पर यात्री चलता…

दिल्ली से लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी शब्बीर अहमद लोन पकड़ा गया, ISI के आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़

नई दिल्ली   दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े एक बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए उसके हैंडलर शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने