बस्सी, कानोता और बांसखोह में व्याख्याताओं के 90 प्रतिशत पद भरे : उच्च शिक्षा मंत्री

जयपुर,

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेम चन्द बैरवा ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि बस्सी विधानसभा क्षेत्र के बस्सी, कानोता तथा बांसखोह में संचालित महाविद्यालयों में व्याख्याताओं के 90 प्रतिशत पद भरे हुए हैं।

उन्होंने बताया कि विभिन्‍न विषयों में सहायक आचार्यों के 1 हजार 936 रिक्‍त पदों पर भर्ती के लिए राजस्‍थान लोक सेवा आयोग अजमेर को अभ्यर्थना प्रेषित की गयी है। जिन पर भर्ती कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। महाविद्यालयों में रिक्त पदों को नियमानुसार चयनित अभ्‍यर्थी उपलब्ध होने पर यथासम्भव भरा जा सकेगा।

उच्च शिक्षा मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि बस्सी में संचालित राजकीय महाविद्यालय में व्याख्याताओं के 18 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 16 भरे हुए हैं। बांसखोह में संचालित राजकीय कन्या महाविद्यालय में सभी स्वीकृत 7 पद भरे हुए हैं। इसी प्रकार कानोता में संचालित राजकीय महाविद्यालय में व्याख्याताओं के 7 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 6 पद भरे हुए हैं। डॉ. बैरवा ने कहा कि राजकीय महाविद्यालयों में रिक्त पदों पर विद्या संबल योजना के तहत शिक्षकों को लगाकर अध्यापन कार्य किया जा रहा है।

इससे पहले विधायक श्री लक्ष्मण के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में उच्च शिक्षा मंत्री ने बस्‍सी, कानोता तथा बांसखोह के राजकीय महाविद्यालयों में विषयवार शिक्षकों के स्‍वीकृत, कार्यरत एवं रिक्‍त पदों का विवरण सदन के पटल पर रखा।

  • admin

    Related Posts

    जनता को मिल सकती हैं नई सौगातें, वित्त मंत्री दिया कुमारी के पिटारे में और घोषणाएं हैं बाकी

    जयपुर. राजस्थान विधानसभा में बुधवार को पेश हुए बजट पर चार दिन तक चर्चा होगी। 17 फरवरी को राज्य सरकार की ओर से वित्त मंत्री दिया कुमारी बहस का जवाब…

    मौसम अपडेट: राजस्थान में अगले सप्ताह हल्की बारिश के आसार, तापमान में भी बदलाव

    जयपुर राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले सप्ताह राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके असर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

    स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

    कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एमपी के पैरा स्विमर बने सतेंद्र लोहिया, सीएम ने सराहा

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एमपी के पैरा स्विमर बने सतेंद्र लोहिया, सीएम ने सराहा

    आईपीएल में RR की कप्तानी का बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी पर हो सकती है निगाहें

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    आईपीएल में RR की कप्तानी का बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी पर हो सकती है निगाहें

    विमेंस राउंड 1 के बाद गुंतास कौर संधू बनीं सर्वश्रेष्ठ भारतीय, रैंकिंग में 17वां स्थान

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    विमेंस राउंड 1 के बाद गुंतास कौर संधू बनीं सर्वश्रेष्ठ भारतीय, रैंकिंग में 17वां स्थान