तीन शतक लगाते ही तोड़ सकते है क्रिस गेल का रिकॉर्ड, विराट कोहली छह महीने बाद वनडे फॉर्मेट में खेलने उतरेंगे

नई दिल्ली
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली छह महीने बाद वनडे फॉर्मेट में खेलने उतरेंगे। खेल के सबसे लंबे प्रारूप में ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंदों पर लगातार आउट हो रहे कोहली के लिए वनडे में भी यही समस्या का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि फैंस को उम्मीद है कि कोहली जल्द ही फॉर्म में लौटेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में कोहली के पास आलोचकों को बल्ले से जवाब देने का मौका है। वहीं वह चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में फॉर्म हासिल कर सकते हैं।

विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 1340 रन बनाए हैं। अगर वह आगामी वनडे सीरीज में 293 रन बना लेते हैं तो वह इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। विराट कोहली वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल को भी पीछे छोड़ देंगे। वहीं भारत के पूर्व कप्तान अगर इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 195 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो वह भारत बनाम इंग्लैंड वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। एमएस धोनी के नाम ये रिकॉर्ड है। उन्होंने 1546 रन बनाए हैं।

विराट कोहली ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में 13 साल बाद वापसी की थी और मैच भी खेला। हालांकि वह रेलवे के खिलाफ मुकाबले में कुछ कमाल नहीं दिखा सके। वह पहली पारी में केवल 15 गेंद खेलकर छह रन बनाने के बाद आउट हो गए थे। चैंपियंस ट्रॉफी से पूर्व भारत को इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर तीन मैच की वनडे सीरीज खेलनी है। तीन वनडे मुकाबले नागपुर, अहमदाबाद और कटक में खेले जाएंगे, जहां पारंपरिक रूप से बड़े स्कोर बनते हैं।

admin

Related Posts

पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

नई दिल्ली पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को ऑस्‍ट्रेलिया का सामना श्रीलंका से हुआ। टी20 विश्‍व कप 2026 का यह 30वां मुकाबला था। श्रीलंका के कप्‍तान दासुन शनाका ने…

21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

फोर्ट लॉडरडेल इंटर मियामी को 21 फरवरी को होने वाले मेजर लीग फुटबॉल (एमएलएस) कप के पहले मैच में  स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के बिना ही उतरना होगा। मैसी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 3 views
फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा