राजस्थान के बारां और दौसा जिलों में सड़क हादसे , कुल 5 लोगों मौत

राजस्थान

राजस्थान के बारां और दौसा जिलों में दर्दनाक सड़क हादसे हुए, जिनमें कुल 5 लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। बारां में सगाई के दिन ही एक युवक और उसके दो रिश्तेदारों की मौत हो गई, वहीं दौसा में श्रद्धालुओं से भरी एक बस पलटने से दो महिलाओं की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए।

बारां जिले के मांगरोल में एक कार हादसे में 23 वर्षीय पराग, देवकरण (65) और बद्रीलाल (50) की जान चली गई। पराग ने कुछ ही घंटे पहले अपनी मंगेतर को अंगूठी पहनाई थी और घर लौटते समय यह हादसा हो गया। हादसे में जीवनलाल और विष्णु गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

यह दुर्घटना मांगरोल से मध्य प्रदेश के श्योपुर जाने वाले हाईवे पर मऊ बालाजी के पास हुई, जब पराग की कार सामने से आ रही गाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पराग को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद दूसरी कार के ड्राइवर और अन्य लोग मौके से फरार हो गए।

पराग की सगाई सीसवाली गांव की एक युवती से हुई थी। हादसे के बाद पराग और उसके रिश्तेदारों का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। परिवार में गहरे शोक का माहौल है, वहीं जिस लड़की से पराग की सगाई हुई थी, उसके घर में भी मातम छा गया है।

दौसा में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 2 की मौत, 16 घायल

राजस्थान के दौसा जिले में एक और बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए। दुर्घटना बालाहेड़ी थाना क्षेत्र के पीपलखेड़ा गांव में सुबह करीब साढ़े 4 बजे हुई, जब महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस एक डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

हादसे का कारण सड़क पर अचानक आए पशु को बचाने के प्रयास में ड्राइवर का नियंत्रण खो बैठना बताया जा रहा है। बस में अधिकतर महिलाएं सवार थीं, जो हादसे के वक्त गहरी नींद में थीं। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, स्थानीय लोगों ने तुरंत यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। घायलों में 7 को दौसा रेफर किया गया, जबकि 5 की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जयपुर रेफर किया गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

 

  • admin

    Related Posts

    विधायक ने पीड़ितों के लिए माँगा मुआवजा, 14 लड़कियों का ‘अश्लील फोटो’ ब्लैकमेल कांड विधानसभा में गूंजा

    अजमेर. राजस्थान का चर्चित 'अजमेर ब्लैकमेल कांड' एक बार फिर सुर्ख़ियों में है। दरअसल, विधानसभा के बजट सत्र के बीच गुरुवार को 1992 के अजमेर ब्लैकमेल कांड की पीड़िताओं के…

    ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ केस कर रहा हैरान, 93 साल की बुजुर्ग महिला का होगा DNA टेस्ट

    जयपुर. राजस्थान हाई कोर्ट ने एक बेहद पेचीदा और भावनात्मक मामले में कानून की नई लकीर खींची है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि एक 93 वर्षीय महिला को यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

    भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

    स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

    कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एमपी के पैरा स्विमर बने सतेंद्र लोहिया, सीएम ने सराहा

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 2 views
    कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एमपी के पैरा स्विमर बने सतेंद्र लोहिया, सीएम ने सराहा

    आईपीएल में RR की कप्तानी का बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी पर हो सकती है निगाहें

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 2 views
    आईपीएल में RR की कप्तानी का बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी पर हो सकती है निगाहें