शिवराज सिंह चौहान ने कहा- पीएम मोदी की नीति के कारण नारियल के उत्पादन में आज भारत नंबर एक बना है

नई दिल्ली
संसद के बजट सत्र की कार्यवाही चौथे दिन भी जारी है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान नारियल के उत्पादन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की नीति के कारण नारियल के उत्पादन में आज भारत नंबर एक बना है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा, "मैं सांसद पार्थ सारथी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने नारियल से संबंधित प्रश्न पूछा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सर्वोच्च प्राथमिकता किसानों की आय बढ़ाना है। मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि आज भारत नारियल उत्पादन में पीएम मोदी की नीति के कारण दुनिया में नंबर एक बना है।"

उन्होंने कहा, "मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि 2014-15 में नारियल का उत्पादन 140 लाख मीट्रिक टन था, जो अब 153.29 लाख मीट्रिक टन हो गया है। विश्व में हमारी उत्पादकता सबसे अधिक है। आंध्र प्रदेश में भी नारियल का उत्पादन होता है। इसे बढ़ाने की नीति के कारण आंध्र प्रदेश में उत्पादकता 11 मीट्रिक टन है। पिछले दिनों अनेक बीमारियों की शिकायत आई थी। नारियल विकास बोर्ड ने इसको नियंत्रित करने के लिए विभिन्न केंद्रीय संस्थान और अन्य संस्थानों के माध्यम से प्रबंधन के लिए आठ परियोजनाएं अनुमोदित की हैं।"

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "नारियल में होने वाली अलग-अलग प्रकार की बीमारियों से निपटने के लिए आईसीएआर ने अनेक उपाय किए हैं। नई फसलें विकसित करने के साथ सहायता राशि भी उपलब्ध कराई गई है।"

साथ ही उन्होंने फसल बीमा योजना का जिक्र करते हुए कहा, "फसल बीमा योजना में किसानों का विश्वास बढ़ता जा रहा है। इस बार किसानों के 14 करोड़ आवेदन आए हैं, जो अपने आप में रिकॉर्ड है। सरकार खुले मन से प्रयत्न करेगी कि किसानों को अधिकतम लाभ प्रदान क‍िया जा सके।"

admin

Related Posts

मतगणना के लिए तैयार चुनाव आयोग, जानें कहां और कैसे देखें पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम लाइव

नई दिल्ली भारत निर्वाचन आयोग 4 मई को तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे घोषित करेगा। पिछले कुछ हफ्तों में ये चुनाव कई…

जर्मनी पर ट्रंप का बड़ा कदम: सैनिकों की वापसी और कारों पर 25% टैरिफ का ऐलान

वाशिंगटन जर्मनी को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रुख एक बार फिर सख्त दिख रहा है. उन्होंने साफ कहा है कि जर्मनी में तैनात अमेरिकी सैनिकों की संख्या सिर्फ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह