भारत शामिल करने जा रहा तीसरी परमाणु पनडुब्‍बी, पाक‍िस्‍तान और चीन की खतरनाक तैयारी

नई दिल्‍ली
 दक्षिण चीन सागर के बाद अब हिंद महासागर में भी हथियारों की रेस तेज होती जा रही है। चीनी नौसेना की बढ़ती उपस्थिति के बीच भारत अब अपनी तीसरी परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्‍बी को शामिल करने जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस भारतीय परमाणु पनडुब्‍बी को इस साल के आखिर में शामिल कर लिया जाएगा। भारतीय नौसेना में यह किलर पनडुब्‍बी ऐसे समय पर शामिल की जा रही है जब पाकिस्‍तान की नौसेना चीन और तुर्की की मदद से बहुत तेजी से आधुनिकीकरण कर रही है और ताकत बढ़ा रही है। भारतीय नौसेना के पास इस समय दो परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्‍बी आईएनएस अरिहंत और आईएनएस अरिघात है। तीसरी परमाणु पनडुब्‍बी आईएनएस अरिदमन का पिछले 3 साल से ट्रायल चल रहा है और इसे इस साल तक नौसेना में शामिल किया जाएगा।

दुनिया की सबसे बड़ी नौसेना बन चुकी चीन की पीएलए ने अपनी सबमरीन ताकत के लिए पानी की तरह से पैसे बहा रही है। चीन की नौसेना के पास इस समय 6 परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्‍बी, 6 अटैक परमाणु पनडुब्‍बी और 48 डीजल से चलने वाली एआईपी तकनीक से लैस परंपरागत पनडुब्‍बी है। एआईपी से लैस पनडुब्‍बी कई दिनों तक पानी में रह सकती है। चीन की पुरानी सबमरीन के रिटायर होने के बाद भी साल 2025 तक उसकी सबमरीन ताकत 65 तक बनी रहेगी। चीन लगातार सबमरीन बना रहा है और यह साल 2035 तक बढ़कर 80 पहुंच जाएगी।

चीन और पाक‍िस्‍तान से पिछड़ा भारत

चीन जहां बहुत तेजी से अपनी सबमरीन ताकत को बढ़ा रहा है, वहीं भारत की पहली अटैक परमाणु पनडुब्‍बी साल 2036 तक और दूसरी साल 2038 तक नेवी में शामिल होगी। भारतीय नौसेना में हाल ही में 6 कलावरी श्रेणी की परंपरागत सबमरीन शामिल हुई हैं। भारत अब फ्रांस से 3 और कलावरी श्रेणी की पनडुब्बियों को शामिल करने के लिए बात कर रहा है। भारत की कलावरी पनडुब्बियां एआईपी तकनीक से लैस नहीं हैं जिसकी वजह से ये ज्‍यादा समय तक पानी में नहीं रह पाती हैं। अब भारत रिफिट के दौरान इन पनडुब्बियों में एआईपी तकनीक लगाएगा।

एआईपी तकनीक से लैस होने के बाद ये सबमरीन करीब 3 सप्‍ताह तक पानी के अंदर रह सकेंगी। भारत और जर्मनी के बीच भी 6 अत्‍याधुनिक सबमरीन के लिए बातचीत चल रही है। इन पनडुब्बियों में भी एआईपी तकनीक लगी होगी। कई विश्‍लेषकों का कहना है कि इस साल तक तकनीकी बातचीत पूरी होगी और पहली पनडुब्‍बी साल 2030 के बाद ही भारत को मिल सकती है। भारत जहां पिछड़ रहा है, वहीं पाकिस्‍तानी नौसेना बहुत बड़े पैमाने पर आधुनिकीकरण कर रही है।

पाक‍िस्‍तान ने खरीदी चीन की खतरनाक शिकारी

पाकिस्‍तानी नौसेना में चीन की मदद से 30 अत्‍याधुनिक युद्धपोत शामिल किए जाएंगे। पाकिस्‍तान चीन से हंगोर क्‍लास की 8 सबमरीन को शामिल कर रहा है। यह चीनी सबमरीन एआईपी तकनीक से लैस होगी। पाकिस्‍तान को उम्‍मीद है कि इस सबमरीन से हिंद महासागर में शक्ति संतुलन बदल सकता है। पाकिस्‍तान की ऐसी पहली पनडुब्‍बी अप्रैल 2024 पानी में उतार दी गई थी और इसका ट्रायल चल रहा है। वहीं भारत अभी पिछड़ता दिख रहा है।

admin

Related Posts

फर्जी दस्तावेजों पर हाईकोर्ट सख्त, 30 फरवरी जन्मदिन बताने वाली महिला को नहीं माना भारतीय

गुवाहाटी  गुवाहाटी हाईकोर्ट ने एक मुस्लिम महिला को भारतीय नागरिक मानने से इनकार करने वाले फॉरेनर्स ट्रिब्यूनल के आदेश को बरकरार रखा है। इस मामले की सुनवाई के दौरान अदालत…

पीस डील या नया संघर्ष? ट्रंप के बयान से मचा भूचाल, ईरान के इनकार के बाद बढ़ी जंग की आशंका

तेहरान  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओऱ से ईरान के साथ संभावित समझौते का दावा किए जाने के तुरंत बाद ईरानी मिलिट्री के जुड़ी मीडिया ने उनके बयानों को खारिज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पूजा सिंह की ऐतिहासिक छलांग, 14 साल बाद टूटा ऊंची कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 0 views
पूजा सिंह की ऐतिहासिक छलांग, 14 साल बाद टूटा ऊंची कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला