दक्षिण 24 परगना में लेदर कॉम्प्लेक्स में मैनहोल साफ करने उतरे तीन मजदूरों की मौत, कई घंटों बाद शव बाहर निकाले

कोलकाता
दक्षिण 24 परगना जिले के बंटाला इलाके में लेदर कॉम्प्लेक्स में रविवार को मैनहोल साफ करते समय नाले में गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। प्रारंभिक संदेह यह है कि मौत का कारण दम घुटना है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आपदा प्रबंधन बल और दमकल विभाग के कर्मचारियों की मदद से तीनों मजदूरों के शवों को मैनहोल से बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान फरजान शेख, हसी शेख और सुमन सरदार के रूप में हुई है। मजदूर मूल रूप से मुर्शिदाबाद जिले के निवासी हैं।

हादसे के कई घंटों बाद मजदूरों के शव मैनहोल से बाहर निकाले गए। कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम का कहना है कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा दी जाएगी। पुलिस जांच करेगी कि इन लोगों को मैनहोल में क्यों उतारा गया और पंप का इस्तेमाल क्यों नहीं किया गया। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रविवार सुबह 9 बजे सफाई का काम शुरू हुआ था। जब पाइप टूटा तो रासायनिक कचरे की सफाई की जा रही थी, जिससे तीनों मजदूर करीब 20 फीट नीचे गिर गए। पुलिस, अग्निशमन सेवा और राज्य आपदा राहत बलों की एक टीम ने दोपहर करीब 1:30 बजे मजदूरों के शव बरामद किए।

अभी ये साफ नहीं हुआ है कि मजदूरों की मौत डूबने से या जहरीले पदार्थों के संपर्क में आने से हुई। बता दें कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता समेत कई महानगरों में मैनुअल स्कैवेंजिंग और मैनुअल सीवर सफाई पर प्रतिबंध लगाया दिया था, इसके बाद ये घटना हुई है।

  • admin

    Related Posts

    राफेल डील पर हर विवाद खत्म, भारत ने बढ़ाई हवाई ताकत; पाकिस्तान देखता रह गया

    बेंगलुरु   भारत ने मित्र देश फ्रांस से 114 राफेल फाइटर जेट खरीदने की दिशा में निर्णायक कदम उठा लिया है. इसके साथ ही अब इस सौदे को लेकर तमाम तरह…

    गंगा के मैदान से हिमालय तक बढ़ा Pollution, रिसर्च में 20 फीसदी इजाफे का दावा

    नई दिल्ली  एक स्टडी में पाया गया है कि केवल एक दशक में PM प्रदूषण 20 फीसदी ये ज्यादा बढ़ गया है। इसमें बिहार और पश्चिम बंगाल सबसे ज्यादा प्रभावित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 1 views
    RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव