बीजापुर में पुलिस ने 25 किलो के आईईडी को किया नष्ट, मिली बड़ी सफलता

बीजापुर
छत्तीसगढ़ में बीजापुर पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता मिली है। उसूर-आवापल्ली मुख्य मार्ग पर उसूर से 3 किलोमीटर की दूरी पर धान मंडी के पास सड़क पर माओवादियों द्वारा लगाए गए 25 किलो के आईईडी को बीडीएस टीम ने खोजकर नष्ट कर दिया। माओवादियों ने सड़क के बीचों-बीच प्लास्टिक के कंटेनर में आईईडी को रखा था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, माओवादियों ने बड़े वाहनों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से कमांड स्वीच सिस्टम से आईईडी को मुख्यमार्ग पर प्लास्टिक के कंटेनर में रखा था। आईईडी से आम जनता को नुकसान हो सकता था। सुरक्षाबलों को क्षति पहुचाने की नीयत से आम जनता की जान की परवाह किए बगैर इस प्रकार मुख्यमार्ग पर आईईडी प्लांट करना, माओवादियों की बौखलाहट को दर्शाता है। सुरक्षाबलों द्वारा माओवादियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि उनके नापाक मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का लगातार अभियान जारी है। बीजापुर में बीते शनिवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में आठ नक्सलियों को मार गिराया था। मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने इंसास राइफल, बीजीएल लॉन्चर सहित कई हथियार भी बरामद किए थे।

बीजापुर में थाना गंगालूर क्षेत्र में 31 जनवरी को डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा 202 एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस 222 वाहिनी की संयुक्त टीम को पश्चिम बस्तर डिवीजन के प्रतिबंधित नक्सली संगठन के नक्सलियों के मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे से कोरचोली-तोड़का के जंगलों में सुरक्षाबलों और और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। काफी देर तक रुक-रुक कर फायरिंग जारी रही। मुठभेड़ में 8 नक्सलियों मारे गए थे।

  • admin

    Related Posts

    शिक्षक पात्रता परीक्षा में 26,171 अभ्यर्थी हो रहे शामिल, जैकेट और ब्लेजर प्रतिबंध

    दुर्ग. छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा 01 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का आयोजन दो पाली में किया जा रहा है। प्रथम पाली (प्राथमिक कक्षाओं में अध्यापन…

    चंडीगढ़ में बीजेपी-आप के बीच टक्कर, मेयर के लिए आज होगी वोटिंग

    चंडीगढ़. शहर को आज दोपहर 12 बजे तक नया मेयर मिल जाएगा। भाजपा से सौरभ जोशी, आम आदमी पार्टी से योगेश ढींगरा और कांग्रेस से गुरप्रीत सिंह गाबी मैदान में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    मैच फिक्सिंग ने मचाया हड़कंप, T20 वर्ल्ड कप से पहले ICC ने USA क्रिकेटर पर गिराई गाज

    • By admin
    • January 29, 2026
    • 1 views
    मैच फिक्सिंग ने मचाया हड़कंप, T20 वर्ल्ड कप से पहले ICC ने USA क्रिकेटर पर गिराई गाज

    शिवम की तूफानी पारी पर फिरा पानी, वाइजैग T20 में न्यूजीलैंड की जीत, 6 बल्लेबाजों वाले फैसले पर सूर्या की सफाई

    • By admin
    • January 29, 2026
    • 1 views
    शिवम की तूफानी पारी पर फिरा पानी, वाइजैग T20 में न्यूजीलैंड की जीत, 6 बल्लेबाजों वाले फैसले पर सूर्या की सफाई

    खिलाड़ी जीवन और मीडिया स्पॉटलाइट: ब्रेट ली से जुड़ी अफवाहों पर फैंस की प्रतिक्रियाएँ

    • By admin
    • January 29, 2026
    • 1 views
    खिलाड़ी जीवन और मीडिया स्पॉटलाइट: ब्रेट ली से जुड़ी अफवाहों पर फैंस की प्रतिक्रियाएँ

    वर्ल्ड कप की तैयारी तेज, आयुष बडोनी और प्रियांश आर्या को दो अहम मैचों में मौका

    • By admin
    • January 29, 2026
    • 0 views
    वर्ल्ड कप की तैयारी तेज, आयुष बडोनी और प्रियांश आर्या को दो अहम मैचों में मौका

    सुपरस्टार वापसी: सूर्यकुमार यादव टॉप-10 में, अभिषेक नंबर 1 की चौंकाने वाली स्थिरता

    • By admin
    • January 28, 2026
    • 3 views
    सुपरस्टार वापसी: सूर्यकुमार यादव टॉप-10 में, अभिषेक नंबर 1 की चौंकाने वाली स्थिरता

    आधी टीम पवेलियन लौटी, रिंकू सिंह 50 से चूके, अब शिवम दुबे पर टिकी भारत की उम्मीदें

    • By admin
    • January 28, 2026
    • 1 views
    आधी टीम पवेलियन लौटी, रिंकू सिंह 50 से चूके, अब शिवम दुबे पर टिकी भारत की उम्मीदें