बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मशहूर बाघ छोटा भीम की उपचार के दौरान भोपाल में मौत

उमरिया
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मशहूर बाघ छोटा भीम की उपचार के दौरान रविवार को भोपाल में मौत हो गई। छोटा भीम को नवंबर के महीने में गले में फंदा फंस जाने से घायल होने के बाद भोपाल उपचार के लिए भेजा गया था। भोपाल वन विहार रेस्क्यू सेंटर में छोटा भीम का उपचार किया जा रहा था। भोपाल भेजे जाने के कुछ दिनों बाद यह खबर आई थी कि छोटा भीम की सेहत में सुधार हो रहा है। घटना के लगभग 2 महीने बाद आई उसकी मौत की सूचना ने वन्य प्राणी प्रेमियों को सकते में डाल दिया है।
 
सांस लेने में थी परेशानी
बताया जा रहा है कि छोटा भीम के गले में लगी चोट की वजह से उसे सांस लेने में लगातार परेशानी हो रही थी, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है। बताया जा रहा है कि गले में लगी चोट को डॉक्टर ठीक नहीं कर पाए थे, जिसकी वजह से इंफेक्शन भी लगातार बढ़ता जा रहा था। भोपाल वन विहार राष्ट्रीय उद्यान संचालक ने बताया है कि नर बाघ छोटा भीम, जो उपचार हेतु बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया से 30 नवंबर 2024 को घायल अवस्था में लाया गया था, उपचार के दौरान बाघ मौत हो गई है।

गले में फंस गया था फंदा
लगभग दो महीना पहले छोटा भीम को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खतौली क्षेत्र से रेस्क्यू किया गया था। उस समय उसके गले में दो पहिया वाहन के क्लच वायर का बना हुआ फंदा कसा हुआ था। उसने फंदे से मुक्त होने के लिए काफी प्रयास किया था, जिसके कारण फंदा उसके गले में काफी अंदर तक धंस गया था और वह बुरी तरह से घायल हो गया था।

बाघ डी-वन से संघर्ष
इस घटना के कुछ दिन पहले छोटा भीम का डी वन बाघ से भी संघर्ष हुआ था, जिसमें उसके पैर में चोट लग गई थी। छोटा भीम की मौत बांधों का टाइगर रिजर्व के लिए बड़ी क्षति है।

  • admin

    Related Posts

    जलवायु परिवर्तन से मुकाबले में मध्यप्रदेश की पहल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गिनाईं उपलब्धियां

    क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव म.प्र. और इन्वेस्टर्स मिलकर देश को बढ़ाएंगे आगे 24 घंटे बिजली देने में मध्यप्रदेश सबसे आगे…

    ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर में संध्या और शयन आरती की बुकिंग पूरी तरह हुई ऑनलाइन

    ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर में संध्या और शयन आरती की बुकिंग पूरी तरह हुई ऑनलाइन संध्या आरती की बुकिंग दोपहर 12 बजे से और शयन आरती की बुकिंग शाम 4 बजे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 0 views
    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

    उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 0 views
    उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

    कतर ओपन क्वार्टर फाइनल: कार्लोस अल्काराज और करेन खाचानोव के बीच रोमांचक मुकाबला तय

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 0 views
    कतर ओपन क्वार्टर फाइनल: कार्लोस अल्काराज और करेन खाचानोव के बीच रोमांचक मुकाबला तय

    टीम इंडिया का धमाका: 17 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, T20 वर्ल्ड कप में पहली बार ऐसा हुआ

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 1 views
    टीम इंडिया का धमाका: 17 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, T20 वर्ल्ड कप में पहली बार ऐसा हुआ

    जब हार्दिक पांड्या ने दिया खास तोहफा, भावुक होकर रो पड़ा नीदरलैंड का क्रिकेटर

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    जब हार्दिक पांड्या ने दिया खास तोहफा, भावुक होकर रो पड़ा नीदरलैंड का क्रिकेटर

    ग्रुप स्टेज में अपराजित वेस्टइंडीज, इटली को हराकर सुपर-8 से पहले भेजा संदेश

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    ग्रुप स्टेज में अपराजित वेस्टइंडीज, इटली को हराकर सुपर-8 से पहले भेजा संदेश