पुलिस की नारकोटिक्स विंग नीमच इकाई नेपूर्व सरपंच के घर ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, तालाब में छिपा देता था मशीनें

मंदसौर
पुलिस की नारकोटिक्स विंग नीमच इकाई ने मंदसौर जिले की गरोठ तहसील के गांव हिंगोरिया का खेड़ा में एमडीएमए सिंथेटिक ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने 1 किलो 100 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स जब्त किया है। मामले में नीमच से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है, वहीं फैक्ट्री मालिक आक्या कुंवरपदा का पूर्व सरपंच फरार है। एक माह में मंदसौर जिले के गरोठ क्षेत्र में यह दूसरी फैक्ट्री मिली है। इससे पहले 13 जनवरी को एनसीबी की टीम ने गांव खारखेड़ा में भी संतरे के खेत के बीच में दबिश देकर फैक्ट्री पकड़ी थी।
 
ड्रग्स के साथ पकड़े गए दो तस्कर
नारकोटिक्स विंग के एसपी सूरज वर्मा ने बताया कि एक फरवरी की रात नीमच बायपास पर टीम ने नाकाबंदी कर मोटरसाइकल से जा रहे बालू सिंह पंवार तथा कमलेश प्रजापत को रोककर तलाशी ली। उनके पास 806 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स जब्त किया गया।

पकड़े गए तस्करों ने किया फैक्ट्री का खुलासा
आरोपितों ने बताया कि ग्राम आक्या कुंवरपदा का पूर्व सरपंच दिनेश मोहेल निवासी ग्राम हिंगोरिया का खेड़ा लंबे समय से अपने घर में ही एमडीएमए ड्रग्स बनाकर बेच रहा है। एमडीएमए बनाने के बाद घर के पास बनी हौद में उपकरण को छुपाया है। इस पर पुलिस ने पूर्व सरपंच को एनडीपीएस एक्टस की धारा 8/29 के तहत आरोपित बनाकर हिंगोरिया का खेड़ा में मोहेल के घर पर दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया। घर के पास बनी पानी की हौद में एमडी बनाने के विभिन्न उपकरण एवं व्यवसायिक मात्रा में तैयार लगभग 300 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स मिला।

एमडीएमए की तरफ मुड़ रहे तस्कर
मंदसौर जिले में एमडीएमए ड्रग्स के तस्कर भी तेजी से पैर पसार रहे हैं। एक माह में ही दो अलग-अलग एजेंसियों ने गरोठ क्षेत्र में एमडीएमए ड्रग्स बनाने की दो फैक्ट्ररियों का राजफाश किया है। 13 जनवरी को एनसीबी की टीम ने गरोठ तहसील के ग्राम खारखेड़ा में संतरे के बगीचे के बीच चल रही फैक्ट्री से एमडीएमए ड्रग्स बनाने की सामग्री जब्त की थी। यहां लगभग 50 किलोग्राम प्रतिमाह ड्रग्स बनाने जितना सामान मिला था। इससे पहले अक्टूबर 24 में गुजरात एटीएस व एनसीबी की टीम ने भोपाल में भी एमडीएमए ड्रग्स की फैक्ट्री पर कार्रवाई की थी। इस मामले में मंदसौर जिले के हरीश आंजना, प्रेमसुख पाटीदार को गिरफ्तार किया है।, वहीं, देवल्दी के शोएब लाला की तलाश है।

  • admin

    Related Posts

    साइनाइड बम की चेतावनी के बाद पीपुल्स यूनिवर्सिटी खाली, पुलिस जांच में जुटी

    भोपाल  राजधानी के करोंद क्षेत्र स्थित पीपुल्स विश्वविद्यालय को गुरुवार सुबह ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी भरा संदेश विश्वविद्यालय के डीन…

    भोपाल से दिल्ली तक बढ़ी राजनीतिक गतिविधि, BJP विधायक दल की बैठक के बाद CM ने लिया ऐक्शन की तैयारी

    भोपाल  राजधानी भोपाल में आज सियासी गतिविधियां तेज रहने वाली हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 फरवरी को विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे और दिनभर कई अहम कार्यक्रमों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    20वें ओवर के सुपरहिट बल्लेबाज बने रिंकू सिंह, सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड किया पार

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 0 views
    20वें ओवर के सुपरहिट बल्लेबाज बने रिंकू सिंह, सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड किया पार

    वर्ल्ड कप में भारत का दमदार प्रदर्शन, नीदरलैंड्स चारों खाने चित

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    वर्ल्ड कप में भारत का दमदार प्रदर्शन, नीदरलैंड्स चारों खाने चित

    सुपर-8 मुकाबलों का ऐलान, टीम इंडिया किन-किन से और कब खेलेगी?

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 3 views
    सुपर-8 मुकाबलों का ऐलान, टीम इंडिया किन-किन से और कब खेलेगी?

    वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

    शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

    जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 3 views
    जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड