नितेश राणे ने कहा- मैं बिगड़ा नहीं हूं कि मुझे सुधारा जाए, धर्म की बात करने वाले कभी बिगड़ते नहीं

नागपुर
महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता नितेश राणे ने रविवार को कहा कि धर्म की बात करने वाले कभी बिगड़ते नहीं हैं।
नितेश राणे ने नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए विपक्षी नेताओं के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें उन्होंने राणे को मंत्री बनने के बाद धार्मिक मामलों में टिप्पणी नहीं करने और सुधरने की नसीहत दी थी।

नितेश राणे ने कहा, "मैं बिगड़ा नहीं हूं कि मुझे सुधारा जाए। धर्म की बात करने वाले कभी बिगड़ते नहीं हैं। हम लोग सुधरे हुए हैं।" उन्होंने कहा, "उल्टे जो बिगड़े हैं, जिनको इस्लाम अभी तक समझ नहीं आया। उनको यह समझ में नहीं आया कि कुरान में क्या लिखा है? उन लोगों को सुधारने का वक्त आ गया है।"

शिवसेना नेता और कैबिनेट मंत्री संजय शिरसाट की शिवसेना के दोनों गुटों – उद्धव और शिंदे गुट – को एक होने की सलाह पर नितेश राणे ने कहा, यह उनका व्यक्तिगत मत है। उनको इस मत के बारे में कभी जाकर एकनाथ शिंदे से पूछना चाहिए कि शिंदे साहब क्या चाहते हैं?

उल्लेखनीय है कि शिवसेना के विभाजन पर संजय शिरसाट ने कहा था कि उन्हें शिवसेना के टूटने का आज भी दुख है और वह चाहते हैं कि दोनों शिवसेना एक साथ आ जाए। शिरसाट ने कहा था, "अगर दोनों शिवसेना एक साथ आ जाती है तो यह बहुत खुशी की बात होगी। शिवसेना के दो टुकड़े मंजूर नहीं है। विभाजन क्यों हुआ इसका कारण सबको पता है।"

उन्होंने कहा था, "अगर साथ आते हैं तो खुशी की बात है, लेकिन मैं इसके लिए अलग से प्रयास करूंगा ऐसा नहीं है। उनको एक साथ आना है या नहीं, शिंदे साहब क्या निर्णय लेंगे और उद्धव साहब क्या निर्णय लेंगे, मैं कोई विद्वान नहीं हूं जो कहूंगा।"

 

admin

Related Posts

चुनाव से पहले झुके ‘पुष्पा’ डायलॉग वाले जहांगीर खान, फाल्टा में नामांकन वापसी से बढ़ी चर्चा

कलकत्ता पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर वोटिंग से पहले टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने अपना नामांकन वापस ले लिया है. इस सीट पर 21 मई को फिर से…

ममता और कांग्रेस साथ आते तो किसे होता फायदा? जानिए कितनी सीटों पर बदल सकता था खेल

कोलकत्ता  पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भले ही सिर्फ एक राज्य केरल में जीत दर्ज करने में सफल रही हो, पर इन चुनाव में पार्टी यह साबित करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 2 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म