जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर और घाटी के अन्य हिस्सों में रुक-रुक कर हल्की बारिश, और हल्की बर्फबारी

श्रीनगर
जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है जबकि गुलमर्ग और पहलगाम जैसे पर्यटन स्थलों सहित कुछ ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई।
अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर और घाटी के अन्य हिस्सों में रुक-रुक कर हल्की बारिश हुई। जम्मू के कुछ हिस्सों में भी रात भर हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग श्रीनगर ने बताया कि इस दौरान उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला जिले के स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में 5.1 सेमी , पहलगाम में 2.8 सेमी और कुपवाड़ा में 2.5 सेमी बर्फबारी हुई। दक्षिण कश्मीर में पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला सहित कश्मीर घाटी के कुछ ऊंचे इलाकों में भी हल्की बर्फबारी हुई।
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी, गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना के साथ आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।
विभाग ने कहा 'तीन फरवरी की शाम से अलग-अलग स्थानों पर हल्की बर्फबारी और बारिश की संभावना है जबकि चार फरवरी को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हाेने की संभावना है।' विभाग ने कहा पांच फरवरी को सुबह या दोपहर के समय छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश एवं बर्फबारी का एक और दौर भी होने का अनुमान है। गुलमर्ग को छोड़कर बर्फबारी के बाद अधिकांश मौसम केंद्रों पर रात का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।
विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि में श्रीनगर में दर्ज न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ और यह पिछली रात के 0.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 2.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया और इस अवधि के दौरान यह औसत से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला जिले में गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट आई और यहां न्यूनतम तापमान माइनस 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पिछले साल यह माइनस 7.4 डिग्री सेल्सियस था। यह इस समय मैदानी इलाकों की घाटी के औसत तापमान से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम था।
मौसम विभाग ने कहा कि पहलगाम के पर्यटक रिसॉर्ट में भी बर्फबारी के बाद गिरावट देखी गई और रविवार को यहां तापमान माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि यहां तापमान माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस था जबकि कोकरनाग में तापमान शून्य से नीचे था जबकि पिछली रात यह माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस था।

 

  • admin

    Related Posts

    नेतन्याहू की मौत की अफवाह को खारिज करने वाला वीडियो, अब Grok ने उसे डीपफेक करार दिया!

    यरुशलम इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. पिछले हफ्ते से इंटरनेट पर उनके बारे में अजीब तरह की अफवाहें चल रही थीं.…

    ऑपरेशन सिंदूर विवाद: प्रोफेसर अली खान को राहत, हरियाणा सरकार ने जांच/केस बंद किया

     नई दिल्ली ऑपरेशन सिंदूर पर की गई टिप्पणी को लेकर विवादों में घिरे अशोका यूनिवर्सिटी के इतिहास के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को बड़ी राहत मिलती नजर आ रही है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

    सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 3 views
    सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

    FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 3 views
    FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

    ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 3 views
    ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

    ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 2 views
    ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी