डीआरजी के दो जवान भी घायल, छत्तीसगढ़-बीजापुर में मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों के शव और हथियार बरामद

बीजापुर।

जिले के गंगालुर थाना क्षेत्र के तोड़का के जंगल मे शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू हुई पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में जवानों ने आठ नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं मौके से इंसास रायफल, बीजीएल, 12 बोर बंदूक बरामद की है। इस मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवान भी मामूली रूप से घायल हो गए हैं।

पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गंगालुर थाना क्षेत्र के तोड़का व कोरचोली जंगल में प्रतिबंधित माओवादी संगठन अंतर्गत पश्चिम बस्तर डिवीजन के डीवीसीएम दिनेश, पीएलजीए कंपनी नम्बर 2, पीएलजीए प्लाटून व मिलिशिया कंपनी के सशस्त्र माओवादियों कैडर्स  की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान के लिए निकली थी। अभियान के दौरान शनिवार को डीआरजी व एसटीएफ की संयुक्त पार्टी और माओवादियों के बीच सुबह 8.30 बजे से कई बार मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ थमने के बाद सर्चिंग में 8 पुरुष माओवादियों के शव व इंसास रायफल, 12 बोर रायफल, बीजीएल लांचर सहित बड़ी मात्रा में हथियार व माओवादी सामग्री बरामद की गई है। मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवानों को मामूली चोट पहुंची है। जवानों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त की कार्यवाही कर रही है। पुलिस ने संभावना व्यक्त की है कि इस मुठभेड़ में और भी कई नक्सली  मारे गये हैं अथवा घायल हुए हैं।

admin

Related Posts

राजनीति में अनोखी मिसाल: विधायक दूल्हे की बैलगाड़ी हांकते दिखे डिप्टी सीएम अरुण साव

भारतीय राजनीति में पहली बार "डिप्टी सीएम अरुण साव बने विधायक दूल्हे की बैलगाड़ी के सारथी छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव बने विधायक दीपेश साहू की बैलगाड़ी में निकली…

विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का संकल्प – मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने रविवार को अपने एक दिवसीय बेमेतरा प्रवास के दौरान जिले को 105 करोड़ 4 लाख 69 हजार रुपये के विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत, RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत,  RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 2 views
फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

पेनल्टी थ्रिलर में PSG चैंपियन: गैब्रियल की मिस ने तोड़ा आर्सेनल का सपना

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 2 views
पेनल्टी थ्रिलर में PSG चैंपियन: गैब्रियल की मिस ने तोड़ा आर्सेनल का सपना

घर में गुजरात का पलड़ा भारी, क्या पाटीदार की RCB रचेगी इतिहास?

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 2 views
घर में गुजरात का पलड़ा भारी, क्या पाटीदार की RCB रचेगी इतिहास?

महिला क्रिकेट का बड़ा मंच सजकर तैयार, 3 जून से झारखंड में टी20 लीग की शुरुआत

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 2 views
महिला क्रिकेट का बड़ा मंच सजकर तैयार, 3 जून से झारखंड में टी20 लीग की शुरुआत

सूर्यकुमार की कप्तानी पर खतरा, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका; भारतीय टीम में मचेगी हलचल

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 3 views
सूर्यकुमार की कप्तानी पर खतरा, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका; भारतीय टीम में मचेगी हलचल