भिंड आनंद ज्वेलर्स मे अज्ञात बदमाशों ने की लूट, तीन हथियारबंद बदमाशों ने की वारदात सीसीटीवी में कैद

भिंड

पुराना सराफा बाजार स्थित आनंद ज्वेलर्स की दुकान पर शनिवार शाम करीब 7 बजे तीन हथियारबंद बदमाशों ने एक सनसनीखेज लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने पहले दो फायर किए, फिर दुकान के मालिक आनंद सोनी को कट्टा दिखाकर सोने की ज्वेलरी लूट ली और मौके से फरार हो गए।

घटना के वक्त आनंद सोनी लक्ष्मी जी की पूजा में व्यस्त थे। जैसे ही वह पूजा की तैयारी कर रहे थे, तीन नकाबपोश बदमाश दुकान में घुसे और सबसे पहले हवाई फायर किए। एक गोली दुकान की शटर में लगी, जबकि दूसरे बदमाश ने कट्टे से हवा में फायर किया। इसके बाद बदमाशों ने आनंद सोनी और उनके साथी को हथियार दिखाकर धमकाया और दुकान के लॉकर से सोने के आभूषण समेट लिए।

वारदात के बाद बदमाश तेजी से बाइक पर सवार होकर भाग निकले। जाते वक्त उन्होंने धमकाते हुए कहा, "पुलिस से कह देना। मुंबई में बहुत लूट की है। ये माया गैंग है।" फिलहाल, यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि लूट की कुल राशि कितनी थी।
घटना के बाद बाजार में हलचल मच गई और व्यापारी सड़क पर आ गए। पुलिस को सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली और देहात पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी असित यादव समेत पुलिस के अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर जब्त कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार, बदमाशों ने वारदात को महज दस मिनट के भीतर अंजाम दिया। वे घटना के बाद बजरिया की ओर भागे, हालांकि उनके जाने के बाद कहां गए, इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है। इस वारदात के बाद बाजार के व्यापारी अपनी दुकानों की शटर गिराकर घर लौट गए। व्यापारी आनंद सोनी का स्वास्थ्य खराब हो गया और उन्हें परिजनों ने घर ले जाकर आराम करने को कहा।

कोतवाली टीआई प्रवीण चौहान ने बताया कि घटना शाम सात बजकर पांच मिनट की है और पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरी जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस वारदात के पीछे के बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    सरकारी पहल से आसान हुई वजन घटाने की राह, फ्री बेरिएट्रिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध

    इंदौर  मध्य प्रदेश में अब मोटापे से परेशान लोगों को सरकारी स्तर पर मोटापे से मुक्ति मिल सकेगी. दरअसल, पहली बार इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल में नि:शुल्क बेरिएट्रिक सर्जरी…

    2947 मामलों में लोकायुक्त की कार्रवाई, 1379 पर जांच और 134 मामलों में चालान मंजूरी रुकी

    भोपाल  लोकायुक्त में बीते चार वर्षों में मध्यप्रदेश के 1379 अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध जांचें चल रही हैं। जांच के दायरे में आए मामलों में 20.97 करोड़ रुपए की वसूली किए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टी20 वर्ल्ड कप 2028 का शेड्यूल साफ, भारत सहित 12 टीमों की एंट्री पक्की, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मेजबान

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 0 views
    टी20 वर्ल्ड कप 2028 का शेड्यूल साफ, भारत सहित 12 टीमों की एंट्री पक्की, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मेजबान

    शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 1 views
    शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

    जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

    जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 3 views
    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी