विदेशों में बढ़ रहा सनातन धर्म का क्रेज, इस वर्ष 150 से अधिक विदेशी नागरिकों के सनातन धर्म की दीक्षा ली

महाकुंभ नगर
सनातन धर्म की आध्यात्मिक शक्ति और जीवनशैली से प्रभावित होकर दुनिया भर के लोग भारतीय संस्कृति की ओर आकर्षित हो रहे हैं। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण इस वर्ष 150 से अधिक विदेशी नागरिकों के सनातन धर्म की दीक्षा लेना है। शक्तिधाम आश्रम में मकर संक्रांति के अवसर पर 62 विदेशी नागरिकों ने दीक्षा ग्रहण की थी। इसके बाद से यह संख्या लगातार बढ़ रही है और अभी यह क्रम जारी है। सनातन धर्म की ओर झुकाव केवल आध्यात्मिक साधकों तक सीमित नहीं है बल्कि विज्ञान, कला और संगीत से जुड़े लोग भी इसे अपनाने में रुचि दिखा रहे हैं।

सनातन परंपराओं को अपना रहे व‍िदेशी
इस वर्ष दीक्षा लेने वालों में इंजीनियर, शोधार्थी, संगीतकार और कलाकार शामिल हैं, जो भारत के प्राचीन ज्ञान और संस्कृति से प्रभावित होकर सनातन परंपराओं को अपना रहे हैं। वसंत पंचमी के अमृत स्नान के लिए एक फरवरी को 60 विदेशी नागरिकों का एक दल शक्तिधाम आश्रम पहुंचेगा।

इन देशों के नागर‍िकों ने ली दीक्षा
इनमें 20 इजरायल, 14 अमेरिका सहित फ्रांस, स्विटजरलैंड के नागरिक शामिल हैं। इसमें भी कई लोग सनातन धर्म की दीक्षा लेंगे और आध्यात्मिक जीवन को अपनाने का संकल्प लेंगे।

वसंत पंचमी पर तीसरे अमृत स्नान की तैयारियों में जुटा शक्तिधाम आश्रम
वसंत पंचमी पर महाकुंभ के तीसरे अमृत स्नान की तैयारियां जोरों पर हैं। सेक्टर 17 स्थित शक्तिधाम आश्रम में वसंत पंचमी पर भव्य अमृत स्नान के लिए तैयारी हो रही है। जगद्गुरु साईं मां लक्ष्मी देवी रजत सिंहासन पर विराजमान होकर भक्तों को आशीर्वाद देंगी।

पूरी भव्‍यता के साथ होगा स्‍नान
आश्रम के महामंडलेश्वर अनंत दास ने बताया कि इस बार शक्तिधाम आश्रम अपनी पूरी भव्यता और दिव्यता के साथ अमृत स्नान करेगा। वसंत पंचमी स्नान के दौरान जगद्गुरु साईं मां लक्ष्मी देवी का रथ और रजत सिंहासन विशेष रूप से फूलों की लड़ियों से सजाया जाएगा।

नजदीकी घाटों पर स्नान की अपील
शंख, घंटों और गाजे-बाजे के बीच महामंडलेश्वर और भक्तगण श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाएंगे। साईं मां ने श्रद्धालुओं को संगम तट पर आने के स्थान पर नजदीकी स्नान घाटों पर स्नान की अपील की है।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: यूपी आने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए विशेष सुविधाएं

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्टः यूपी आने वाले विदेशी पर्यटकों को होगी सुविधा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर से सीधे यूपी हार्टलैंड में प्रवेश कर सकेंगे विदेशी पर्यटक, बढ़ेगा ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक…

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आधारित गीत की धुन से गूंजे जेवर की गलियां

    योगी जी लायो जेवर में एयरपोर्ट जेवर की गलियों में गूंजा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर लिखा गया गीत  लोकार्पण समारोह में संगीत, जनसमर्थन और राजनीतिक तालमेल का अनोखा संगम दिखा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

    हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 3 views
    हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

    प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

    बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

    बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 0 views
    बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

    वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 1 views
    वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर