दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित डेविस कप की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए महासचिव होरा

नई दिल्ली

छत्तीसगढ़ टेनिस एसोसिएशन के महासचिव व डेविस कप में भारतीय टीम के मैनेजर गुरुचरण सिंह होरा ने दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित डेविस कप की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों की तैयारियों और आगामी मुकाबलों पर चर्चा की. गुरुचरण सिंह होरा ने बताया कि डेविस कप भारतीय टेनिस के लिए एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है और इसमें भारतीय टीम की तैयारियों को लेकर गहन विचार-विमर्श हुआ. हमारे खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं और टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में खेल के तकनीकी पहलुओं, रणनीतियों और भारतीय टेनिस के भविष्य को लेकर भी चर्चा हुई. गुरुचरण होरा ने छत्तीसगढ़ में टेनिस के विकास को लेकर भी अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राज्य से भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी उभरेंगे. डेविस कप में भारत की संभावनाओं को लेकर खेलप्रेमियों में उत्साह बना हुआ है. इस प्रतिष्ठित आयोजन को लेकर सभी की निगाहें अब भारतीय टीम के प्रदर्शन पर टिकी हैं.

हाई-टेक टेनिस स्टेडियम से निकलेंगे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी
होरा ने कहा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में टेनिस के विकास को गति देने के लिए 14 पदों की भी स्वीकृति प्रदान की है. उन्होंने भरोसा जताया है कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ से भी होनहार खिलाड़ी निकलेंगे और डेविस कप जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. सीएम साय ने छत्तीसगढ़ में आधुनिक तकनीकों से लैस हाई-टेक टेनिस स्टेडियम बनाया है, जो प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए एक बेहतरीन मंच साबित होगा. इस पहल से राज्य में टेनिस को नई ऊंचाइयां मिलेंगी और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा.

विक्रम सिसोदिया के कार्यकाल को किया गया याद
इस मौके पर विक्रम सीसोदिया, जो छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं, को भी याद किया गया. उनके कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिससे टेनिस खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और सुविधाएं मिलीं. उनके योगदान से छत्तीसगढ़ में टेनिस खेल को नई दिशा मिली और आज यह प्रदेश इस खेल में अपनी अलग पहचान बनाने की ओर अग्रसर है.

  • admin

    Related Posts

    बजट में अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए कैशलैस चिकित्सा सुविधा की घोषणा पर जताया मुख्यमंत्री का आभार

    रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से आज यहां छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य बजट में कर्मचारियों…

    ओडिशा–महाराष्ट्र गांजा रैकेट का पर्दाफाश, 68 लाख की तस्करी का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार

    महासमुंद छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस ने अतंर्राज्यीय गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है. दो कार में ओडिशा से गांजा लेकर महाराष्ट में सप्लाई करने जा रहे 8 तस्करों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    PAK vs ENG: हार से बौखलाए पाकिस्तानी दिग्गज, लाइव शो में नवाज को लेकर तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 3 views
    PAK vs ENG: हार से बौखलाए पाकिस्तानी दिग्गज, लाइव शो में नवाज को लेकर तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

    मुंबई में गूंजेगा स्क्वैश का रोमांच, 18-22 मार्च तक ब्रेबोर्न स्टेडियम में भिड़ेंगे खिलाड़ी

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 2 views
    मुंबई में गूंजेगा स्क्वैश का रोमांच, 18-22 मार्च तक ब्रेबोर्न स्टेडियम में भिड़ेंगे खिलाड़ी

    T20I रैंकिंग में छाए ईशान किशन, टॉप-5 में अभिषेक शर्मा के साथ कब्जा; पाकिस्तान का स्टार बना खतरा

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 2 views
    T20I रैंकिंग में छाए ईशान किशन, टॉप-5 में अभिषेक शर्मा के साथ कब्जा; पाकिस्तान का स्टार बना खतरा

    जिम्बाब्वे को हराने के लिए क्या होगा सही टारगेट? सेमीफाइनल के गणित को समझें, बैटिंग के हिसाब से ओवर का खेल

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 3 views
    जिम्बाब्वे को हराने के लिए क्या होगा सही टारगेट? सेमीफाइनल के गणित को समझें, बैटिंग के हिसाब से ओवर का खेल

    क्रांति गौड़ की किस्मत बदली, विश्व कप विजेता को मिले लग्जरी गाड़ियों का काफिला, जानें क्या-क्या मिला

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 2 views
    क्रांति गौड़ की किस्मत बदली, विश्व कप विजेता को मिले लग्जरी गाड़ियों का काफिला, जानें क्या-क्या मिला

    क्या बदलेगा भारत का प्लान? रवि शास्त्री ने सुझाया अतिरिक्त स्पिनर वाला कॉम्बिनेशन

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 2 views
    क्या बदलेगा भारत का प्लान? रवि शास्त्री ने सुझाया अतिरिक्त स्पिनर वाला कॉम्बिनेशन