कोटा में 16 वर्षीय छात्र की अचानक हुई मौत

कोटा

कोटा के महावीर नगर स्थित परिजात कॉलोनी में 16 वर्षीय केशव चौधरी की अचानक हुई मौत ने सभी को हिला दिया है. भीलवाड़ा निवासी केशव, जो कोटा में 10वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था, मोबाइल से पढ़ाई कर रहा था, जब अचानक उसने जोर से चीखा और इसके बाद बेहोश हो गया. उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

यह घटना गुरुवार रात की है. उस समय केशव का बड़ा भाई उसके साथ था और उनकी मां बाजार में सब्जी लेने गई थी. महावीर नगर थानाधिकारी रमेश कविया ने बताया कि केशव अपनी मां और बड़े भाई के साथ परिजात कॉलोनी में रह रहा था. उसका बड़ा भाई इंजीनियरिंग एंट्रेस एग्जाम (जेईई) की तैयारी कर रहा था.

घटना के दौरान केशव के बड़े भाई ने देखा कि वह मोबाइल पर कुछ देख रहा था, तभी अचानक उसने जोर से चीखा और गिरकर बेहोश हो गया. यह देख उसका भाई घबरा गया और उसने पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया. केशव को सुभाष नगर स्थित निजी अस्पताल में तुरंत ले जाया गया, जहां उसे सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) दिया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. डॉक्टरों के अनुसार उसकी मौत का कारण हार्ट अटैक हो सकता है.

परिवार इस घटना से गहरे सदमे में है और उन्होंने पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया था. इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया और वे उसे लेकर भीलवाड़ा गए, जहां अंतिम संस्कार किया गया.

  • admin

    Related Posts

    बजट में अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए कैशलैस चिकित्सा सुविधा की घोषणा पर जताया मुख्यमंत्री का आभार

    रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से आज यहां छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य बजट में कर्मचारियों…

    ओडिशा–महाराष्ट्र गांजा रैकेट का पर्दाफाश, 68 लाख की तस्करी का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार

    महासमुंद छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस ने अतंर्राज्यीय गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है. दो कार में ओडिशा से गांजा लेकर महाराष्ट में सप्लाई करने जा रहे 8 तस्करों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    PAK vs ENG: हार से बौखलाए पाकिस्तानी दिग्गज, लाइव शो में नवाज को लेकर तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 3 views
    PAK vs ENG: हार से बौखलाए पाकिस्तानी दिग्गज, लाइव शो में नवाज को लेकर तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

    मुंबई में गूंजेगा स्क्वैश का रोमांच, 18-22 मार्च तक ब्रेबोर्न स्टेडियम में भिड़ेंगे खिलाड़ी

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 2 views
    मुंबई में गूंजेगा स्क्वैश का रोमांच, 18-22 मार्च तक ब्रेबोर्न स्टेडियम में भिड़ेंगे खिलाड़ी

    T20I रैंकिंग में छाए ईशान किशन, टॉप-5 में अभिषेक शर्मा के साथ कब्जा; पाकिस्तान का स्टार बना खतरा

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 2 views
    T20I रैंकिंग में छाए ईशान किशन, टॉप-5 में अभिषेक शर्मा के साथ कब्जा; पाकिस्तान का स्टार बना खतरा

    जिम्बाब्वे को हराने के लिए क्या होगा सही टारगेट? सेमीफाइनल के गणित को समझें, बैटिंग के हिसाब से ओवर का खेल

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 3 views
    जिम्बाब्वे को हराने के लिए क्या होगा सही टारगेट? सेमीफाइनल के गणित को समझें, बैटिंग के हिसाब से ओवर का खेल

    क्रांति गौड़ की किस्मत बदली, विश्व कप विजेता को मिले लग्जरी गाड़ियों का काफिला, जानें क्या-क्या मिला

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 2 views
    क्रांति गौड़ की किस्मत बदली, विश्व कप विजेता को मिले लग्जरी गाड़ियों का काफिला, जानें क्या-क्या मिला

    क्या बदलेगा भारत का प्लान? रवि शास्त्री ने सुझाया अतिरिक्त स्पिनर वाला कॉम्बिनेशन

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 2 views
    क्या बदलेगा भारत का प्लान? रवि शास्त्री ने सुझाया अतिरिक्त स्पिनर वाला कॉम्बिनेशन