सीतारमण ने खोल दिया खजाना, पीएम मोदी अपने भाषणों में अकसर 4 जातियों का जिक्र करते रहे हैं, बजट में हुई बम-बम

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषणों में अकसर 4 जातियों का जिक्र करते रहे हैं। विपक्ष की ओर से जातिगत जनगणना कराने की मांग को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी कई बार कह चुके हैं कि देश में किसान, गरीब, महिला और युवा जैसी 4 ही जातियां हैं। यदि इन वर्गों का कल्याण कर दिया जाए तो फिर देश का तेजी से विकास होगा। आम बजट में उनकी इस बात का पूरा ख्याल रखा गया है और गरीब, किसान, महिला एवं युवा पर फोकस किया गया है। सबसे पहले किसान की बात करें तो उनके लिए प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना का ऐलान हुआ है। इसके तहत देश के 100 जिलों के 1.7 करोड़ किसान परिवारों को कवर किया जाएगा।

इसके अलावा कपास उत्पादन में जुटे किसानों के लिए भी 5 साल तक मिशन चलाने का ऐलान किया गया है। सरकार का कहना है कि कपास का उत्पादन और गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। किसानों के लिए कर्ज में भी बड़ी राहत का ऐलान हुआ है। देश के 7.7 करोड़ क्रेडिट कार्ड धारक किसानों को अब 5 लाख रुपये तक का लोन मिल सकेगा। अभी तक यह लिमिट 3 लाख रुपये की ही थी। इसके तहत किसानों, मछुआरों, डेरी फार्मिंग में जुटे लोगों को बड़ी सुविधा होगी।

इसके अलावा बीजों की गुणवत्ता सुधारने के लिए भी य़ोजना का ऐलान हुआ है। बिहार में मखाना बोर्ड का गठन किया जाएगा। दालों के उत्पादन पर सरकार का जोर रहेगा और अगले 6 साल तक इसके लिए मिशन चलाया जाएगा। खासतौर पर मसूर, तूर और उड़द की दाल के उत्पादन पर जोर रहेगा। पीएम स्वनिधि स्कीम के तहत ग्रामीणों को उनके मकानों आदि पर लोन मिल सकेगा।

युवा, मजदूर और महिलाओं को बजट में क्या मिला
अब युवाओं की बात करें तो उनके लिए सेंटर ऑफ एक्सिलेंस इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फॉर एजुकेशन का भी ऐलान किया गया है। इस पर कुल 500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सरकारी स्कूलों में 50 हजार लैब तैयार की जाएंगी। देश भर में 5 नेशनल सेंटर ऑफ एक्सलेंस फॉर स्किलिंग भी स्थापित होंगे। भारतीय भाषा पुस्तक स्कीम भी लॉन्च होगी, जिससे स्कूल और उच्च शिक्षा की पुस्तकें छात्रों को डिजिटल माध्यम पर मिलेंगी। सभी स्कूलों और प्राइमरी हेल्थ सेंटरों में ब्रॉडबैंड लगेगा। वहीं मजदूरों के लिए भी सरकार ने अहम ऐलान किया है और उन्हें ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर किया जाएगा। पीएम जन आरोग्य योजना के तहत भी इन सभी लोगों को लाभ मिलेगा। अब महिलाओं के लिए बात करें तो सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण स्कीम का दूसरा राउंड चलेगा।

admin

Related Posts

Japan Mango Ban: भारत को बड़ा झटका! जापान में इस खास आम का सबसे ज्यादा चलता है स्वाद

नई दिल्ली भारत दुनिया में आम का सबसे बड़ा उत्पादक है. यहां हर साल लगभग 24 मिलियन मीट्रिक टन आम की पैदावार होती है और इसकी बेहतरीन किस्म दुनिया भर…

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कहीं बढ़े तो कहीं स्थिर; जानिए आपके शहर में क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली  पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों का ऐलान आज सुबह 6 बजे हो गया है। राहत की बात यह है कि तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के…

One thought on “सीतारमण ने खोल दिया खजाना, पीएम मोदी अपने भाषणों में अकसर 4 जातियों का जिक्र करते रहे हैं, बजट में हुई बम-बम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेनल्टी थ्रिलर में PSG चैंपियन: गैब्रियल की मिस ने तोड़ा आर्सेनल का सपना

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 1 views
पेनल्टी थ्रिलर में PSG चैंपियन: गैब्रियल की मिस ने तोड़ा आर्सेनल का सपना

घर में गुजरात का पलड़ा भारी, क्या पाटीदार की RCB रचेगी इतिहास?

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 2 views
घर में गुजरात का पलड़ा भारी, क्या पाटीदार की RCB रचेगी इतिहास?

महिला क्रिकेट का बड़ा मंच सजकर तैयार, 3 जून से झारखंड में टी20 लीग की शुरुआत

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 2 views
महिला क्रिकेट का बड़ा मंच सजकर तैयार, 3 जून से झारखंड में टी20 लीग की शुरुआत

सूर्यकुमार की कप्तानी पर खतरा, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका; भारतीय टीम में मचेगी हलचल

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 3 views
सूर्यकुमार की कप्तानी पर खतरा, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका; भारतीय टीम में मचेगी हलचल

कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 4 views
RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका