फोन नहीं उठाने पर गुस्साया, छत्तीसगढ़-जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर पार्सल बॉय ने मारा पत्थर

जगदलपुर.

मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में ऑर्डर छोड़ने आये डिलीवरी बॉय ने डॉक्टर के द्वारा फोन न उठाने पर गुस्से में आकर ऑर्डर को कैंसिल कर दिया। पूछने पर डिलीवरी बॉय ने डॉक्टर से बदतमीजी करते हुए उसे पत्थर मार घायल कर दिया। घटना के बाद पुलिस आरोपी डिलीवरी बॉय को पकड़कर अपने साथ ले गई।

मामले के बारे में पुलिस ने बताया कि मेकाज के डॉक्टर के द्वारा किसी सामान का ऑर्डर दिया गया थाष। शुक्रवार की शाम को डिलीवरी बॉय भोला सिंह साहू (30) डॉक्टर के ऑर्डर को लेकर मेकाज पहुंचा, जहां उसने डॉक्टर को फोन लगाया। डॉक्टर वार्ड में व्यस्त होने के कारण डिलीवरी बॉय भोला का फोन रिसीव नहीं कर पाए। तीन से चार बार फोन नहीं उठाने पर डिलीवरी बॉय ने बिना डॉक्टर के आदेश के ऑर्डर को कैंसिल कर दिया। जब डॉक्टर ने उसे फोन लगाया तो उसने डॉक्टर से बदतमीजी करते हुए गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। डॉक्टर ने जब डिलीवरी बॉय के पास आकर उससे ऑर्डर कैंसिल करने का कारण पूछा तो उसने फोन न उठाने की बात कही। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर डिलीवरी बॉय भोला ने पास में पड़े पत्थर से डॉक्टर के सिर पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद डॉक्टरों और डिलीवरी बॉय के बीच काफी विवाद हुआ। कुछ लोगों ने घटना की जानकारी परपा थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी डिलीवरी बॉय अपने साथ ले गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

admin

Related Posts

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को राहत नहीं

बिलासपुर छत्तीसगढ़ भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने हाई कोर्ट में लंबित चुनावी याचिका को खारिज करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी (स्पेशल लीव पिटीशन) दायर…

आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की नींव रखेगा ‘बजट संकल्प 2026-27’: उद्योग मंत्री का दावा

रायपुर वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रस्तुत राज्य के वर्ष 2026-27 के बजट संकल्प 2026-27 को छत्तीसगढ़ को विकसित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

‘गौतम गंभीर की राजनीति से टीम इंडिया को नुकसान’—पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी का विवादित बयान

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 2 views
‘गौतम गंभीर की राजनीति से टीम इंडिया को नुकसान’—पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी का विवादित बयान

पिता के लिए दौड़े रिंकू सिंह, आनन-फानन में छोड़ा भारतीय टीम का कैंप

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 3 views
पिता के लिए दौड़े रिंकू सिंह, आनन-फानन में छोड़ा भारतीय टीम का कैंप

AIU का बड़ा एक्शन: डोपिंग टेस्ट से बचने पर भारतीय धाविका पूजा आत्माराम पर 3 साल का प्रतिबंध

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 2 views
AIU का बड़ा एक्शन: डोपिंग टेस्ट से बचने पर भारतीय धाविका पूजा आत्माराम पर 3 साल का प्रतिबंध

जिम्बाब्वे के खिलाफ यह स्कोर बनाएगा टीम इंडिया का सुपरहिट RNR, पूरा गणित देखें

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 2 views
जिम्बाब्वे के खिलाफ यह स्कोर बनाएगा टीम इंडिया का सुपरहिट RNR, पूरा गणित देखें

चेस के मंच पर गुकेश का कमाल, प्राग महोत्सव में पहली ट्रॉफी की आस

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 2 views
चेस के मंच पर गुकेश का कमाल, प्राग महोत्सव में पहली ट्रॉफी की आस

सेमीफाइनल की रेस में टिके रहने को भारत का मास्टरस्ट्रोक, किस खिलाड़ी पर गिरेगी गाज?

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 2 views
सेमीफाइनल की रेस में टिके रहने को भारत का मास्टरस्ट्रोक, किस खिलाड़ी पर गिरेगी गाज?