जसप्रीत बुमराह को सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर और स्मृति मंधाना को सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर का पुरस्कार

मुंबई
करिश्माई तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पुरुष वर्ग में 2023-24 के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पॉली उमरीगर पुरस्कार के लिए चुना गया जबकि स्मृति मंधाना ने महिला वर्ग में यह पुरस्कार जीता।
 
बुमराह को 2024 में कौशल, सटीकता और निरंतरता के साथ शानदार प्रदर्शन करने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का टेस्ट और ओवरऑल साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया। उन्होंने पिछले साल भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया और इंग्लैंड तथा बांग्लादेश के खिलाफ भारत की घरेलू श्रृंखलाओं में जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह 31 वर्षीय तेज गेंदबाज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहा और उन्होंने पांच टेस्ट मैच में 32 विकेट चटकाए। आईसीसी की साल की सर्वश्रेष्ठ महिला एकदिवसीय क्रिकेटर मंधाना ने 2024 में 743 रन बनाए।

उन्होंने चार एकदिवसीय शतक बनाए जो महिलाओं के प्रारूप में एक साल में सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड है। उन्होंने पिछले साल सौ से अधिक बाउंड्री लगाई जिसमें 95 चौके और छह छक्के शामिल हैं। इस 28 वर्षीय क्रिकेटर के एकदिवसीय मुकाबलों में 57.86 की औसत और 95.15 के प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

admin

Related Posts

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

नई दिल्ली भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर छाया सस्पेंस अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। जिस मैच को लेकर बॉयकॉट करने की बात की गई थी, उसी पर अब पाकिस्तान क्रिकेट…

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2025-26 सीजन (1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026) के लिए सीनियर पुरुष और महिला खिलाड़ियों के वार्षिक अनुबंधों की घोषणा कर दी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज