मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा- जब सब कुछ ठीक चल रहा था, तो अचानक यह घटना कैसे हो गई, जांच में चलेगा पता

जयपुर
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में भगदड़ की घटना पर राजस्थान सरकार में मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि जब सब कुछ ठीक चल रहा था, तो अचानक यह घटना कैसे हो गई। मुझे लगता है कि इसके पीछे कहीं न कहीं साजिश है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, 'हमें भी लगता है कि जब सब कुछ ठीक चल रहा था, तो अचानक ये कैसे हो गया। विपक्ष और दूसरे देशों के लोग इस बात से खुश नहीं थे कि यह आयोजन इतना भव्य कैसे हो रहा है। सब कुछ ठीक चल रहा था। फिर इस तरह की घटना हो जाती है। कुछ न कुछ साजिश है। जांच होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच में घटना की सच्चाई सामने आ जाएगी।

कुंभ में मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ में 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 90 से ज्यादा घायल हो गए। मृतकों के परिजनों के लिए राज्य सरकार द्वारा 25-25 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया गया है। वहीं, भगदड़ में घायल हुए श्रद्धालुओं का इलाज किया जा रहा है। राजस्थान में सूर्य नमस्कार पर विपक्ष के हंगामे पर किरोड़ी लाल मीणा ने कहा, "सूर्य पूरे विश्व को प्रकाश प्रदान करता है और जीवन में प्रकाश लाता है। हमें ऊर्जा देता है। सूर्य को नमस्कार करने और योगाभ्यास करने से लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इसका विरोध करने वाले लोग सनातनी परंपरा का मखौल उड़ा रहे हैं।

पीएम मोदी के फिट इंडिया वाले बयान पर उन्होंने कहा कि मोदी जी ने जो कहा, वह सही कहा है। हम रोज फैटी एसिड खा रहे हैं, इससे बीमारियां बढ़ रही हैंं। मोदी जी ने जितना कहा है, उससे ज्यादा आपको फिट रहने के लिए मेहनत करनी चाहिए, योग करना चाहिए, एक्सरसाइज करनी चाहिए।

admin

Related Posts

बीकानेर रियासत से लोकतंत्र की जड़ें मजबूत, 1913 के मतदान इतिहास का भी हुआ जिक्र

जयपुर राजस्थान विधानसभा ने अपने 75वें स्थापना वर्ष के ऐतिहासिक मौके पर अपनी एक नई और अनूठी पहचान दुनिया के सामने पेश की है। जयपुर में आयोजित 'अमृत महोत्सव उद्घोष'…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न