आगरा में टोल टैक्स मांगने पर टोलकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, बोनट पर लेकर 1 किमी दौड़ाई कार, टोल टैक्स मांगना पड़ा भारी

आगरा
आगरा में एक टोल कर्मी को टोल टैक्स मांगना भारी पड़ गया। पहले कार सवार ने उसपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। फिर कार के बोनट पर टोलकर्मी को एक किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। वीडियो में दिखा कि कैसे कार चालक टोल के बैरिकेड को तोड़ते हुए टोलकर्मी को बोनट पर लेकर तेजी से निकल गया। इस मामले में पुलिस को शिकायत की गई है। टोलकर्मी को चोटें आईं हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामला आगरा के थाना खंदौली टोल प्लाजा का है। कार चालकों की गुंडई का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। गाड़ी में फासटैग न होने पर टोल कर्मियों की कार सवार से बहस हुई। इसके बाद कार सवार तेजी से जाकर कार में बैठ गया। टोल न बरने पर गुस्साए टोल कर्मी ने कार सवार को रोकने की कोशिश की। फिर कार चालक बाहर निकला और टोलकर्मियों से बहस की। इसके बाद भी टोलकर्मी नहीं हटे तो कार चालक ने कार में बैठकर कार चला दी। टोलकर्मी नहीं हटे तो एक टोल कर्मी को बोनट पर लेकर बैरिकेड तोड़ते हुए निकल गया।

कार सवार ने टोल कर्मचारियों पर कार चढ़ाने का प्रयास किया तो जान बचाने के लिए एक टोलकर्मी कार के बोनट पर चढ़ गया था। कार सवार एक किलोमीटर तक उसे लटकाकर ले गए। टोलकर्मी ने कूदकर अपनी जान बचाई, हालांकि वह घायल हो गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी दी जा रही है कि फास्टैग ब्लैक लिस्ट आने पर टोलकर्मियों ने पैसा मांगा था। पुलिस ने शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • admin

    Related Posts

    DAP-यूरिया संकट पर योगी सरकार का कड़ा संदेश: मिलावटी खाद बेचने पर होगी राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई

      लखनऊ    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि मिलावटी अथवा नकली खाद बेचने वालों और खाद की कालाबाजारी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. ऐसे…

    UP राजनीति में नई चाल: कैबिनेट विस्तार के संकेत, तीसरे उपमुख्यमंत्री की रेस में ये चेहरे

    नई दिल्ली  उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी को नया अध्यक्ष मिल चुका है। इसके बाद अब कैबिनेट विस्तार की अटकलें चल रही हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    MP का लाल IPL में: अशोकनगर के अक्षत रघुवंशी बने लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा

    • By admin
    • December 17, 2025
    • 0 views
    MP का लाल IPL में: अशोकनगर के अक्षत रघुवंशी बने लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा

    एडिलेड में कैरी–ख्वाजा का जलवा, तीसरे एशेज टेस्ट में इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका

    • By admin
    • December 17, 2025
    • 0 views
    एडिलेड में कैरी–ख्वाजा का जलवा, तीसरे एशेज टेस्ट में इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका

    छिंदवाड़ा का गर्व: IPL 2026 में मंगेश ने बनाया नाम, आरसीबी टीम से खेलेंगे

    • By admin
    • December 17, 2025
    • 1 views
    छिंदवाड़ा का गर्व: IPL 2026 में मंगेश ने बनाया नाम, आरसीबी टीम से खेलेंगे

    SMAT खेलकर लौटे यशस्वी जायसवाल की तबीयत खराब, डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती

    • By admin
    • December 17, 2025
    • 1 views
    SMAT खेलकर लौटे यशस्वी जायसवाल की तबीयत खराब, डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती

    IPL 2026 Auction Highlights: 10 टीमों के सबसे महंगे सौदे, किस खिलाड़ी ने तोड़ा रिकॉर्ड? देखें पूरी लिस्ट

    • By admin
    • December 17, 2025
    • 3 views
    IPL 2026 Auction Highlights: 10 टीमों के सबसे महंगे सौदे, किस खिलाड़ी ने तोड़ा रिकॉर्ड? देखें पूरी लिस्ट

    लखनऊ में टीम इंडिया का रिलैक्स टाइम: मैच से पहले ‘धुरंधर’ फिल्म का मज़ा लिया

    • By admin
    • December 17, 2025
    • 2 views
    लखनऊ में टीम इंडिया का रिलैक्स टाइम: मैच से पहले ‘धुरंधर’ फिल्म का मज़ा लिया