GATE 2025 परीक्षा 1 फरवरी से शुरू होगी.

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 की परीक्षा कल 1 फरवरी से शुरू होगी. एग्जाम 1, 2, 15 और 16 फरवरी को आयोजित किया जाएगा. परीक्षा का आयोजन आईआईटी रुड़की की ओर से किया जाएगा. एग्जाम पर कैंडिडेट ज्वेलरी पहनकर नहीं जा सकते हैं. इस पर प्रतिबंध लगाया गया है. परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा.

पहली शिफ्ट में एग्जाम का आयोजन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली में 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक किया जाएगा. एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं. जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक हाॅल टिकट नहीं डाउनलोड किया है. वह आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाकर अपने परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.

GATE Exam 2025: एडमिट कार्ड के साथ इसे लेकर जाना है अनिवार्य

गेट 2025 की परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट एग्जाम सेंटर पर अपने साथ एडमिट कार्ड के अलावा एक फोटो युक्त आधिकारिक पहचान पत्र जैसे कि पासपोर्ट, पैन कार्ड, वोटर आईडी, आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस जरूर लेकर जाएं. साथ ही दो पासपोर्ट साइज की फोटो भी लेकर जाना होगा.

GATE 2025 Dress Code: परीक्षा ड्रेस कोड

कैंडिडेट परीक्षा के दिन हल्के और आरामदायक कपड़े ही पहनने. किसी भी तरह की धातु की वस्तु, कोई कपड़ा या धातु युक्त वस्तु पहनने से बचें. पुरुष कैंडिडेट को अपने सिर को ढकने के लिए मफलर/टोपी या किसी भी तरह का कपड़ा पहनने की अनुमति नहीं है. उन्हें ऐसे कपड़े पहनने से भी बचना चाहिए जिनमें बहुत ज्यादा जेबें हों. महिला कैंडिडेट को परीक्षा हॉल में अंगूठी, कंगन आदि ज्वेलरी पहनने की अनुमति नहीं है. परीक्षार्थी घड़ी, धूप का चश्मा और बेल्ट नहीं लगा सकते हैं.

GATE 2025: इन पर है प्रतिबंध

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, लॉग टेबल, पेजर, टैबलेट, लैपटॉप, पेन या पेंसिल, पेंसिल बॉक्स, ज्योमेट्री सेट, बैग, खाने-पीने की चीजें , इयरफोन, माइक्रोफोन, कैमरा, रिकॉर्डर आदि को एग्जाम सेंटर में लेकर जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है. एग्जाम गाइडलाइन संबंधी अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

admin

Related Posts

CBSE ने मिडिल-ईस्ट के 8 देशों में 12वीं की परीक्षा रद्द की, 10 अप्रैल तक की घोषणा

 नई दिल्ली ईरान-इजरायल-अमेरिका में चल रही जंग का असर अब पूरी दुनिया में दिख रहा है. इसके कारण हालात तेजी से बदल रहे हैं. जहां एक ओर हजारों लोग जंग…

MPESB Recruitment 2026: 291 पदों पर भर्ती, 30 मार्च तक करें आवेदन, 40 साल तक के उम्मीदवार पात्र

भोपाल  मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने समूह 5 के अंतर्गत स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है । ऑनलाइन आवेदन की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव