इंग्लैंड को नौ विकेट से रौंदकर फाइनल में भारतीय टीम खिताब के लिए दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी

नई दिल्ली
भारत ने महिला अंडर-19 टी-20 विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को नौ विकेट से करारी हार देकर फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल में भारतीय टीम खिताब के लिए दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। पारुनिका सिसोदिया, वैष्णवी शर्मा की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने इंग्लैंड को 20 ओवर में 8 विकेट पर 113 रन ही बनाने दिया। इसके जवाब में भारत ने जी कमालिनी (नाबाद 56) और जी तृषा (35) की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत 30 गेंद शेष रहते जीत हासिल की।

114 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की जी कमालिनी और जी तृषा की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की। नौवें ओवर में हालांकि फोबे ब्रेट ने जी तृषा को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। जी तृष्णा ने 29 गेंदों में पांच चौके लगाते हुए (35) रन बनाये।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आई सनिका चलके ने जी कमालिनी के साथ विजयी साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी का मुजाहिरा करते हुए 15 ओवर में एक विकेट पर 117 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिला दी। जी कमालिनी ने 50 गेंदों में आठ चौके लगाते हुए (नाबाद 56) रन बनाये। वहीं सनिका चलके (11) रन पर नाबाद रही।

इससे पहले इंग्लैंड की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जेमिमा स्पेंस और डेविना पेरिन की सलामी जोड़ी ने संभलकर खेलते हुए पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़े। पांचवें ओवर में पारुनिका सिसोदिया ने जेमिमा स्पेंस (नौ) को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। सिसोदिया ने अगली ही गेंद पर ट्रुडी जॉनसन (शून्य) को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी कप्तान अबी नॉरग्रोव ने डेविना पेरिन के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन 12वें ओवर में आयुषी शुक्ला ने डेविना पेरिन को बोल्ड कर अपनी टीम को तीसरी सफलता दिलाई। डेविना पेरिन ने 40 गेंदों में छह चौके और दो छक्के लगाते हुए (45) रनों की पारी खेली। इसके बाद इंग्लैंड ने भी अपने दो विकेट जल्द ही गवां दिये।

भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे इंग्लैंड के सात बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। अबी नॉरग्रोव ने 25 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए (30) रन बनाये। इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 113 रन का स्कोर खड़ा किया। अमु सुरेनकुमार (14) रन बनाकर नाबाद रही। भारत की ओर से पारुनिका सिसोदिया, वैष्णवी शर्मा ने तीन-तीन विकेट लिये। आयुषी शुक्ला ने दो बल्लेबाजों को आउट किया।

admin

Related Posts

दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

नई दिल्ली इंडियन क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने अपने पर्सनैलिटी राइट्स की रक्षा के लिए दिल्ली हाई कोर्ट से गुहार लगाई है। उन्होंने अपने नाम और तस्वीरों…

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 28 मार्च से आगाज होने जा रहा है। यह लीग का 19वां सीजन है। नया सीजन शुरू होने से पहले जानिए आईपीएल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 3 views
AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान