पहली बार राष्ट्रपति भवन मेंबजेंगी शहनाई…शिवपुरी की पूनम लेंगी सात फेरे

शिवपुरी

राष्ट्रपति भवन में पहली बार किसी अफसर की शादी की शहनाई गूंजने वाली हैं। मध्य प्रदेश के शिवपुरी की रहने वाली पूनम गुप्ता की राष्ट्रपति भवन में शादी होने वाली है। पूनम केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) की महिला असिस्टेंट कमांडेंट हैं और राष्ट्रपति भवन में पीएसओ के पद पर तैनात हैं। उनका विवाह जम्मू-कश्मीर में पदस्थ सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट अवनीश कुमार से होगा।

12 फरवरी को यह शादी राष्ट्रपति भवन में होगी। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। पूनम के माता-पिता भी दिल्ली पहुंच गए हैं। शादी में पूनम के करीबी रिश्तेदारों को ही बुलाया गया है। सबसे खास बात यह है कि शादी में देश की राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू सहित बड़ी राजनीतिक हस्तियां भी पूनम को आशीर्वाद देने आएंगी। असिस्टेंट कमांडेंट की शादी को लेकर घर में खुशी का माहौल है।

पूनम के व्यवहार से प्रभावित हैं राष्ट्रपति

ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है जब राष्ट्रपति भवन में किसी असिस्टेंट कमांडेंट की शादी को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। परिवार के नजदीकी प्रमेंद्र बिरथरे ने कहा कि पूनम शिवपुरी के श्रीराम कॉलोनी में निवासरत व नवोदय विद्यालय में पदस्थ कार्यालय अधीक्षक रघुवीर गुप्ता की बेटी हैं। पीएसओ के पद पर तैनात पूनम के आचरण और व्यवहार से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बेहद प्रभावित रही हैं। जब उन्हें पता चला कि पूनम की शादी होने वाली है तो उन्होंने राष्ट्रपति भवन के मदर टेरेसा क्राउन परिसर में उनके विवाह की व्यवस्था तय कर दी। शादी में अब चुनिंदा मेहमान ही शामिल होंगे। रिश्तेदार और मित्रों को शादी में शामिल करने की प्राथमिक औपचारिकताएं की जा रही हैं, ताकि उन्हें राष्ट्रपति भवन में प्रवेश मिल सके।

महिला टुकड़ी का किया था नेतृत्व

आपको बता दें शिवपुरी जिले में रहने वाली असिस्टेंट कमांडेंट पूनम गुप्ता ने गणित में स्नातक और अंग्रेजी साहित्य में पोस्ट ग्रेजुएट किया है। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय से बी.एड. भी किया। वे जवाहर नवोदय विद्यालय, श्योपुर की पूर्व छात्रा हैं। उन्होंने यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा-2018 में 81वीं रैंक हासिल की और सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट बनीं। वहीं साल 2024 में गणतंत्र दिवस परेड में उन्होंने सीआरपीएफ की महिला टुकड़ी का नेतृत्व किया था।

 

admin

Related Posts

एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देकर ही चीन की चुनौतियों का सामना कर पायेगें : मंत्री काश्यप

पाञ्चजन्य के अभ्युदय मध्यप्रदेश, इंडस्ट्री लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026 में की सहभागिता भोपाल विकसित भारत और विकसित मध्यपप्रदेश बनाने में एमएसएमई सेक्टर की महती भूमिका होगी। इसी सेक्टर से हम चीन…

पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध और पारदर्शी प्रक्रिया से मिले योजनाओं का लाभ – मंत्री चौहान

अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक हुई आयोजित भोपाल अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 3 views
फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा