मंत्री परमार ने कहा सिकलसेल एनीमिया के लिए जनप्रतिनिधि करें जागरूक

बड़वानी

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के प्रभारी मंत्री इन्दरसिंह परमार  जिले के दौरे पर थे। इस दौरान मंत्री परमार ने कलेक्टर कार्यालय के सभागृह में कई विभागों की समीक्षा बैठक ली। इस बैठक के दौरान प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग के मंत्री परमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन द्वारा संचालित की जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी नागरिकों को मिले, इसके लिए समस्त विभाग के अधिकारी प्रयास करें। इसके साथ ही जहां कोई समस्या हो वहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेकर कार्य करें। जिससे जिले का सम्पूर्ण विकास हो और बड़वानी जिला न केवल राज्य में बल्कि देश के अग्रणी जिलों में शामिल हो सके। वहीं, इस बैठक में राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी सहित पानसेमल और बड़वानी विधायक एवं जिले के सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

परीक्षा परिणाम बिगड़ा तो शिक्षक होंगे जिम्मेदार
जिले के कलेक्टर सभागृह में हुई प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक के दौरान जनजातीय कार्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। जिसमें मंत्री ने निर्देशित किया कि सभी छात्रावासों एवं आश्रमों में विद्यार्थियों को अच्छी सुविधाएं और व्यवस्था मिले। साथ ही छात्रावासों का नियमित निरीक्षण भी जिला अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि जिस भी स्कूल का परीक्षा परिणाम बिगड़ता है तो वहां के पदस्थ शिक्षक ही इसके लिए जिम्मेदार होंगे। इसलिए सभी एसडीएम, डीपीसी एवं बीआरसी शिक्षकों की बैठक लेकर उन्हें इसको लेकर निर्देशित करें, जिससे जिले का परीक्षा परिणाम अच्छा रहे।

सिकलसेल एनीमिया के लिए जनप्रतिनिधि करें जागरूक
बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री परमार ने जल निगम एवं पीएचई विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे लोग यह सुनिश्चित करें कि शत प्रतिशत गांवों में सभी को पीने का साफ पानी मिले। वहीं मंत्री ने कहा कि सिकलसेल एनीमिया को दूर करने के लिए जनजागरण का पक्ष मजबूत करने की आवश्यकता है। इसको लेकर उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से भी सिकलसेल के प्रति जनता को जागरूक करने की अपील की।

जैविक खेती करने वाले किसानों का कराएं मिट्टी परीक्षण
समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री परमार ने कृषि विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की। उसके बाद उन्होंने उपसंचालक कृषि को निर्देशित किया कि किसानों को जैविक खेती के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जाए। यही नहीं, जो किसान जैविक खेती कर रहे हैं, उनसे अन्य किसानों को मिलवाया जाए। साथ ही उनकी मिट्टी का परीक्षण कर उन्हें बताया जाए कि जैविक खेती से उनकी मिट्टी की उर्वरक शक्ति कितनी बढ़ी हुई है। वहीं मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के कार्यों की समीक्षा के दौरान मंत्री परमार ने अधिकारियों से जानकारी ली कि कितने किसानों को अस्थाई एवं स्थाई कनेक्शन दिये गये हैं। साथ ही जमीनी स्तर पर किसानों को होने वाली असुविधाओं को देखते हुए उसे सुलझाने का प्रयास करने को निर्देशित किया। वहीं किसानों को सोलर पंप लगाने हेतु प्रेरित करने के लिए भी अभियान चलाने को लेकर चर्चा की गई।

 

admin

Related Posts

भौगोलिक सीमाओं से परे सामूहिक अस्तित्व और उत्तरदायित्व की दिशा में आगे बढ़ें युवाओं का किया आह्वान

भोपाल  राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि स्काउटिंग और गाइडिंग के मूल मंत्र ईश्वर, देश के प्रति कर्तव्य तथा दूसरों की सेवा और चरित्र निर्माण मानवता का आधार है।…

74 विद्यार्थियों को उपाधि, 107 को गोल्‍ड मेडल और 1 शोधार्थी को डी-लिट् की प्रदान की गई उपाधि

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि आज विक्रम विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होकर अत्यधिक आनन्द का अनुभव हो रहा है। उन्होंने दीक्षान्त समारोह में उपाधियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी