ध्यान दें! 1 फरवरी से आपका UPI पेमेंट हो जाएगा असफल, अगर आपने नहीं किया ये काम तो !

नई दिल्ली

नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की ओर से बीते दिनों नियमों में बदलाव किया गया है और साफ किया गया है कि अब UPI ID में कोई स्पेशल कैरेक्टर्स नहीं शामिल किए जा सकते हैं। प्लेटफॉर्म ने साफ किया है कि 1 फरवरी, 2025 के बाद UPI IDs या ट्रांजैक्शन ID में स्पेशल कैरेक्टर्स होने पर पेमेंट फेल हो जाएगा। अगर आपकी UPI ID में स्पेशल कैरेक्टर है तो आपको फौरन बदलाव करना होगा।

बीते 9 जनवरी को NPCI की ओर से एक सर्कुलर जारी किया गया था, इसमें नए नियमों का जिक्र किया गया है। इनमें साफ कहा गया है कि अब UPI ट्रांजैक्शन ID केवल अल्टान्यूमेरिक हो सकती है। यानी उसमें केवल नंबर और लेटर्स हो सकते हैं और कोई स्पेशल कैरेक्टर उसका हिस्सा नहीं होने चाहिए। अगर किसी भी ट्रांजैक्शन ID में स्पेशल कैरेक्टर हुए तो उसे सिस्टम अपने आप रिजेक्ट कर देगा।

NPCI की क्‍या है गाइडलाइन
NPCI का यह निर्देश 1 फरवरी, 2025 से बदलने वाला है. एनपीसीआई ने यूपीआई ऑपरेटरों को यह बात स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें UPI ट्रांजेक्शन आईडी के लिए अल्फान्यूमेरिक कैरेक्टर का इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए, नहीं तो सेंट्रल सिस्टम उस ऐप से किसी भी यूपीआई ट्रांजेक्शन की अनुमति नहीं देगा. इस इंस्‍ट्रक्‍शन का पालन करने की जिम्मेदारी पेमेंट ऐप पर है.

विदेशों में भी यूपीआई ट्रांजेक्‍शन
एनपीसीआई ने यह फैसला ऐसे समय लिया है जब खुदरा पेमेंट ऑपरेटर्स लेनदेन के लिए यूपीआई के विकल्प के इस्तेमाल को बढ़ाने का लक्ष्य बना चुके हैं. भारत में साल 2016 में हुई नोटबंदी के बाद से ही डिजिटल लेनदेन तेजी से उभरा है. इसके अलावा, विदेशों में भी यूपीआई ट्रांजेक्‍शन हो रहे हैं. श्रीलंका, भूटान, यूएई, मारिशस और फ्रांस में यूपीआई ट्रांजेक्‍शन हो रहे हैं.

पहले भी दी थी एनपीसीआई ने सलाह
नेशनल पेमेंट्स इंटरफेस ऑफ इंडिया ने पहले ही लोगों को यूपीआई आईडी के लिए स्पेशल कैरेक्टर्स की जगह अल्फान्यूमेरिक कैरेक्‍टर्स का इस्तेमाल करने की सलाह दी थी. जिसके बाद कई लोगों ने इसका इस्‍तेमाल करना शुरू कर दिया, लेकिन अभी भी कुछ यूजर्स इसका पालन नहीं कर रहे हैं. अब एनपीसीआई इसका पालन करवाने के लिए सख्ती अपनाने जा रहा है.

सभी बैंकों को भी निर्देश दिया
केंद्रीय प्रणाली ऐसे सभी ट्रांजेक्‍शन को एक्‍सेप्‍ट नहीं करने को कहा है, जिसके यूपीआई आईडी में स्पेशल कैरेक्‍टर्स जुड़े हों. इसके अलावा, एनपीसीआई ने सभी बैंकों को इसका सख्‍ती से अनुपालन करने की भी सलाह दी है.

आपको करना होगा यह बदलाव

वैसे तो लोकप्रिय पेमेंट ऐप्स अपने आप UPI ID जेनरेट कर देती हैं लेकिन यूजर्स को अपनी कस्टम UPI ID बनाने या फिर मौजूदा ID में बदलाव करने का विकल्प मिलता है। अगर आपकी मौजूदा UPI ID में कोई स्पेशल कैरेक्टर है और उसे एडिट करने का विकल्प मिल रहा है, तो स्पेशल कैरेक्टर्स हटा दें। इसके अलावा चुनिंदा पेमेंट ऐप्स अपने आप मौजूदा ID में बदलाव कर देंगे।

नए नियम 1 फरवरी से लागू होने का मतलब है कि अगर आपने समय रहते बदलाव नहीं किए तो आप UPI पेमेंट नहीं कर पाएंगे। अगर बार-बार UPI पेमेंट्स फेल होते हैं तो इसकी वजह भी आपकी UPI ID या ट्रांजैक्शन ID में स्पेशल कैरेक्टर्स होना हो सकती है।
उदाहरण से समझना होगा आसान

आसानी से समझना चाहते हैं तो अगर आपका फोन नंबर 994455778866 है और आपका बैंक HDFC बैंक है तो पेमेंट ऐप्स आपकी UPI IDs खुद बना देते हैं। जैसे कि 994455778866@okhdfcbank आपकी ID हो सकती है। हालांकि, अब इसके जरिए पेमेंट नहीं किया जा सकेगा और केवल 994455778866okhdfcbank जैसी IDs ही वैलिड होगी। इसके अलावा अगर आपने कस्टम UPI ID बनाई है तो उसमें भी बदलाव करना होगा।

मसलन अगर आपने rohit@sharma@upi जैसी ID बनाई है तो अब इसमें से स्पेशल कैरेक्टर्स हटाने होंगे। ऐसे में आपकी ID को rohitsharmaupi जैसा कुछ करना होगा।

admin

Related Posts

Stock Market Rally: एक खबर ने अमेरिका से बढ़ाई शेयर बाजार की रफ्तार, वॉर का डर धुंधला

मुंबई  मंगलवार को शेयर बाजार (Stock Market) में मंगल ही मंगल नजर आ रहा है. ओपनिंग के साथ ही मार्केट के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी रॉकेट की रफ्तार से भाग रहे…

23 अप्रैल को लॉन्च होगी नई BMW F 450 GS, कंपनी ने शुरू की प्री-बुकिंग प्रक्रिया

मुंबई   प्रीमियम दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी BMW Motorrad भारतीय बाजार में अपनी नई BMW F 450 GS एडवेंचर मोटरसाइकिल को 23 अप्रैल को आधिकारिक पर लॉन्च करने वाली है. लेकिन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गुजरात को 99 रनों से हराकर मुंबई ने तोड़ी हार की लकीर, अश्वनी ने गेंद से काटा गदर

  • By admin
  • April 21, 2026
  • 1 views
गुजरात को 99 रनों से हराकर मुंबई ने तोड़ी हार की लकीर, अश्वनी ने गेंद से काटा गदर

टी20 टीम में BCCI का बड़ा बदलाव: श्रेयस अय्यर हो सकते हैं कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका

  • By admin
  • April 21, 2026
  • 1 views
टी20 टीम में BCCI का बड़ा बदलाव: श्रेयस अय्यर हो सकते हैं कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका

IPL 2026: वरुण ने वैभव का विकेट लिया, T20 में रचा ‘दोहरा शतक’, इतिहास बना

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 3 views
IPL 2026: वरुण ने वैभव का विकेट लिया, T20 में रचा ‘दोहरा शतक’, इतिहास बना

आज मुंबई और गुजरात का मुकाबला, जानें दोनों टीमों के आंकड़े; रोहित शर्मा की फिटनेस पर MI को मिली खुशखबरी

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 5 views
आज मुंबई और गुजरात का मुकाबला, जानें दोनों टीमों के आंकड़े; रोहित शर्मा की फिटनेस पर MI को मिली खुशखबरी

IPL के दौरान विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे, देखें खास तस्वीरें

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 4 views
IPL के दौरान विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे, देखें खास तस्वीरें

शेफाली वर्मा ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज शतक लगाने वाली बनीं

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 1 views
शेफाली वर्मा ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज शतक लगाने वाली बनीं