माननीय सांसदगणों द्वारा नर्मदापुरम स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के प्रायोगिक ठहराव का किया शुभारंभ

भोपाल

भोपाल मंडल के नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर आज 30 जनवरी 2025 (गुरुवार) को माननीय सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी एवं माननीया सांसद (राज्यसभा) श्रीमती माया नारोलिया ने गाड़ी संख्या 20912/20911 नागपुर-इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के प्रायोगिक ठहराव का विधिवत शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में माननीय सांसदगणों ने नर्मदापुरम स्टेशन पर गाड़ी संख्या 20912 नागपुर-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस के आगमन पर हरी झंडी दिखाकर इस बहुप्रतीक्षित ठहराव की शुरुआत की।

इस अवसर पर अपने संबोधन में माननीय सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि नर्मदापुरम स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव से स्थानीय यात्रियों को सुगम रेल यात्रा की सुविधा मिलेगी। उन्होंने इस ठहराव को नर्मदापुरम और आसपास के क्षेत्रों के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। माननीया सांसद (राज्यसभा) श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि यह ठहराव यात्रियों की मांग को पूरा करता है, जिससे आम यात्रियों, विद्यार्थियों, व्यवसायियों और पर्यटकों को विशेष लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर माननीय सांसद नर्मदापुरम  श्री दर्शन सिंह चौधरी एवं माननीया सांसद (राज्यसभा) श्रीमती माया नारोलिया , माननीय विधायक नर्मदापुरम श्री सीतासरन शर्मा,माननीय अध्यक्ष नगर पालिका श्रीमती नीतू महेंद्र यादव एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति, मीडिया प्रतिनिधि तथा रेल प्रशासन की ओर से अपर मंडल रेल प्रबंधक  श्रीमती रश्मि दिवाकर , वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया,वरि. मण्डल अभियंता(मध्य) श्री कृष्ण कुमार निगम तथा अन्य रेलवे अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि रेलवे यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह प्रायोगिक ठहराव घोषित किया गया है। इस ठहराव के तहत गाड़ी संख्या 20911 इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस नर्मदापुरम स्टेशन पर सुबह 10:22 बजे पहुंचेगी और 10:23 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20912 नागपुर-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस नर्मदापुरम स्टेशन पर शाम 19:22 बजे पहुंचेगी और 19:23 बजे प्रस्थान करेगी।

इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों एवं यात्रियों ने रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह ठहराव उनके लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। रेल मंत्रालय द्वारा स्वीकृत इस प्रायोगिक ठहराव से स्थानीय यात्रियों को बेहतर रेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी और क्षेत्रीय विकास को नया आयाम मिलेगा।

  • admin

    Related Posts

    गांव, गरीब, नारी शक्ति, किसान और वंचित वर्ग का उत्थान भाजपा की प्राथमिकता: हेमंत खण्डेलवाल

    भोपाल/बैतूल.  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने गांव-बस्ती चलो अभियान के तहत बैतूल जिले के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर पार्टी कार्यकर्ताओं व आमजन से…

    भाजपा प्रदेश कार्यालय में गूंजा ‘नारी शक्ति वंदन’ का संदेश: नरेंद्र मोदी के संबोधन को महिला कार्यकर्ताओं ने उत्साह से सुना

    भोपाल. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सोमवार को नई दिल्ली में ‘नारी शक्ति वंदन‘ अधिनियम को नई दिल्ली में दिए गए संबोधन को देश भर सहित मध्यप्रदेश के पार्टी कार्यकर्ता एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    आज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर बढ़ेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कितने रन की जरूरत और कौन सा रिकॉर्ड टूटेगा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 2 views
    आज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर बढ़ेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कितने रन की जरूरत और कौन सा रिकॉर्ड टूटेगा

    बारिश के बीच बेहतरीन तैयारी, गुवाहाटी स्टाफ को मिला 25 लाख

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 2 views
    बारिश के बीच बेहतरीन तैयारी, गुवाहाटी स्टाफ को मिला 25 लाख

    रुतुराज की टीम vs रहाणे की अगुवाई, कौन मारेगा बाजी

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 2 views
    रुतुराज की टीम vs रहाणे की अगुवाई, कौन मारेगा बाजी

    विश्व कप से पहले बड़ा टेस्ट: भारत की महिला हॉकी टीम अर्जेंटीना के खिलाफ मैदान में

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 1 views
    विश्व कप से पहले बड़ा टेस्ट: भारत की महिला हॉकी टीम अर्जेंटीना के खिलाफ मैदान में

    गोरेत्जका के गोल से टूटा इतिहास, बायर्न ने खुद का ही 1971-72 वाला रिकॉर्ड पीछे छोड़ा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 1 views
    गोरेत्जका के गोल से टूटा इतिहास, बायर्न ने खुद का ही 1971-72 वाला रिकॉर्ड पीछे छोड़ा

    ईरान और कोरिया के आगे झुके भारतीय पहलवान, टीम रैंकिंग में भारत दूसरे स्थान पर

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 1 views
    ईरान और कोरिया के आगे झुके भारतीय पहलवान, टीम रैंकिंग में भारत दूसरे स्थान पर