पूनम पांडे ने प्रयागराज के महाकुंभ में आध्यात्म की डुबकी लगाई, फैंस ने इन तस्वीरों पर अलग-अलग कमेंट्स दिए

प्रयागराज
पूनम पांडे अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। उन्होंने हाल ही में प्रयागराज के महाकुंभ में आध्यात्म की डुबकी लगाई। उन्होंने गंगा में स्नान करने के बाद अपनी तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें उनकी भक्ति और गंगा के प्रति श्रद्धा साफ तौर पर नजर आ रही थी। इस मौके की फोटो उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। फैंस ने इन तस्वीरों पर अलग-अलग कमेंट्स दिए हैं।

गंगा में स्नान और भक्ति का अनुभव
पूनम पांडे ने बुधवार शाम महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में गंगा में स्नान करने के बाद अपनी तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने एक काली शर्ट पहनी थी जिस पर 'महाकाल', 'जय महाकाल' और 'ॐ' के प्रतीक चिन्ह थे। इसके बाद उन्होंने सूर्यनमस्कार भी किया।पूनम पांडे ने अपने पोस्ट में महाकुंभ के बारे में लिखा कि "महाकुंभ…. जीवन को करीब से देखना, जहां आस्था की कोई सीमा नहीं है।" उन्होंने श्रद्धालुओं की कठिनाइयों को महसूस करते हुए उनके लिए प्रार्थना भी की।

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी कई तरह की कमेंट
पूनम के पोस्ट पर सोशल मीडिया पर लोगों ने कई तरह कमेंट द। कुछ यूजर्स ने उन्हें दिल और ताली के इमोजी के साथ समर्थन दिया। कुछ ने उनका मजाक उड़ाकर आलोचना की। एक यूजर ने उनकी भक्ति को लेकर लिखा कि "जितना भी पाप किया था सब धुल गया।" कुछ ने उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स और विवादास्पद स्टंट्स का जिक्र किया।

सर्वाइकल कैंसर जागरूकता के लिए किया था विवादास्पद स्टंट
पूनम पांडे ने 2024 में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक स्टंट किया था, जिसके बाद मीडिया में उनकी कथित मृत्यु की खबरें भी आई थीं। हालांकि यह सब उन्होंने खुद को लाइम लाइट में आने के लिए किया था। उसके बाद उनको आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

वर्ल्ड कप के दौरान दिया था विवादित बयान
साल 2011 में 18 साल की उम्र में पूनम पांडे पहली बार विवादों में आ गई थीं। उन्होंने 2011 वर्ल्ड कप के दौरान कहा था कि अगर, भारत कप जीत जाता है तो वह न्यूड फोटो पोस्ट करेंगी। इसके बाद उनके खिलाफ काफी प्रदर्शन हुए थे। लोगों ने कहा था कि वह सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए ये हथकंडे अपना रही हैं।

मां-बाप ने कर दी पिटाई
उनके इस बयान के बाद उनसे घर वाले काफी नाराज हो गए थे। मां-बाप ने उनको थप्पड़ तक मार दिया था। उनके पिता ने कहा था कि अगर यह सब करना है तो घर छोड़ दो।

admin

Related Posts

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: यूपी आने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए विशेष सुविधाएं

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्टः यूपी आने वाले विदेशी पर्यटकों को होगी सुविधा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर से सीधे यूपी हार्टलैंड में प्रवेश कर सकेंगे विदेशी पर्यटक, बढ़ेगा ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आधारित गीत की धुन से गूंजे जेवर की गलियां

योगी जी लायो जेवर में एयरपोर्ट जेवर की गलियों में गूंजा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर लिखा गया गीत  लोकार्पण समारोह में संगीत, जनसमर्थन और राजनीतिक तालमेल का अनोखा संगम दिखा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर