केन्द्रीय विद्युत राज्य मंत्री नायक के साथ हुई मंत्री समूह की पहली बैठक

भोपाल
केन्द्रीय विद्युत राज्य मंत्री श्री श्रीपद येसो नायक की अध्यक्षता में मंत्री समूह की पहली बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आयोजित की गयी। मंत्री समूह में मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, उत्तर प्रदेश के मंत्री श्री अरविंद कुमार शर्मा, आन्ध्र प्रदेश के मंत्री श्री गोट्टिपती रवि कुमार, राजस्थान के मंत्री श्री हीरालाल नागर, तमिलनाडु के मंत्री श्री थिरु.वी. सेन्थीबालाजी और महाराष्ट्र की मंत्री श्रीमती मेघना दीपक शामिल हुईं। सचिव ऊर्जा श्री पंकज अग्रवाल भी बैठक में उपस्थित थे।

बैठक में ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने बताया कि प्रदेश में लगभग एक करोड़ 80 लाख विद्युत उपभोक्ता हैं और प्रति व्यक्ति विद्युत खपत लगभग 1 283 यूनिट है। प्रदेश की कुल उपलब्ध क्षमता 23 हजार 789 मेगावॉट है। इसमें नवकरणीय विद्युत क्षमता 7 हजार 100 मेगावॉट है। दिसम्बर माह में प्रदेश की अधिकतम माँग 19 हजार 72 मेगावॉट की सफलतापूर्वक पूर्ति की गयी। प्रदेश में लगभग 35 लाख कृषि उपभोक्ता हैं। इनका प्रदेश की जीडीपी में लगभग 45 प्रतिशत का योगदान है। लगभग 60 प्रतिशत उपभोक्ता ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत हैं।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के महत्वाकांक्षी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा सौर ऊर्जा को बढ़ाने के लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा फ्लेक्सी प्लॉन के माध्यम से कृषि क्षेत्र की ऊर्जा माँग को दिन के समय सस्ती सौर ऊर्जा से पूर्ति के प्रयास किये जा रहे हैं। प्रदेश में लगभग 13 लाख स्मार्ट मीटर लगाये जा चुके हैं। अधोसंरचना विकास के साथ ही उपभोक्ता संतुष्टि में वृद्धि के लिये पर्याप्त मानव संसाधन बढ़ाने के प्रयास किये जा रहे हैं। साथ ही जन-संवाद कार्यक्रम शुरू किया गया है। राज्य सरकार द्वारा क्षेत्रीय स्तर पर रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित की जा रही हैं। इससे प्रदेश के सभी अंचलों में औद्योगिक गतिविधियाँ बढ़ने के साथ ही रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। परिणाम स्वरूप बिजली कम्पनियों की वित्तीय स्थिति में भी सुधार होगा।

उल्लेखनीय है कि मंत्री समूह का गठन वितरण कम्पनियों के संचित ऋणों और घाटे की स्थितियों को सुधारने, बिजली के क्षेत्र में निवेश की आवश्यकताओं को पूरा करने जैसे विषयों पर चर्चा करने और उपाय सुझाने के लिये किया गया है।

  • admin

    Related Posts

    MYH की सुरक्षा व्यवस्था फेल? संवेदनशील वार्ड में बिल्लियों की एंट्री से मचा हड़कंप

    इंदौर महाराजा यशवंतराव अस्पताल (एमवायएच) में एक बार फिर लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। इस बार एचआइवी संक्रमित मरीजों की यूनिट और दवा कक्ष तक बिल्लियों की पहुंच…

    भागते रहे आरोपी, लेकिन जीत गई कानून की पकड़—देवास पुलिस का शानदार कारनामा

    देवास कहा जाता है कि पुलिस के हाथ बहुत लम्बे होते हैं। इस कहावत को देवास पुलिस ने चरितार्थ कर दिखाया है। जनवरी में हुई दो लूट की वारदातों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 0 views
    शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 1 views
    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

    जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 1 views
    जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

    जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 1 views
    जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 3 views
    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

    उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा