ED ने PMLA से जुड़े कुछ आंकड़े पेश किए, जिसके तहत अब तक 1.45 लाख करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त हुई

नई दिल्ली
देश में मनी लॉन्ड्रिंग और उससे जुड़े मामलों पर नजर रखनी वाली एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हाल ही में धन शोधन रोकथाम अधिनियम (PMLA) से जुड़े कुछ आंकड़े पेश किए हैं। ED ने बताया है कि इस कानून के तहत अब तक 1.45 लाख करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं। ED के आंकड़ों के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2024-25 के पहले नौ महीनों में ही 21,370 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। गौरतलब है कि PMLA कानून को 1 जुलाई 2005 से लागू किया गया था। इसका उद्देश्य टैक्स चोरी, काले धन की जमाखोरी और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर अपराधों पर लगाम लगाना था।

इस कानून के बनने के बाद से एजेंसी ने अब तक 911 लोगों को गिरफ्तार किया है। अब तक 44 मामलों में PMLA के तहत 100 लोगों को दोषी ठहराया गया है, जिनमें से 36 लोगों को बीते अप्रैल से दिसंबर के बीच दोषी ठहराया गया है। नाम ना बताने की शर्त पर एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "पिछले पांच-छह सालों में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है और कई शीर्ष नेताओं, व्यापारियों, हवाला कारोबारियों, साइबर अपराधियों और तस्करों को गिरफ्तार किया है।"

मोदी सरकार आने के बाद हुआ इजाफा
ED के आंकड़ों के मुताबिक 2024 से पहले ED ने कुल 1.24 लाख करोड़ रुपये जब्त किए थे। इसमें से अधिकतर संपत्ति यानी लगभग 1.19 लाख करोड़ रुपये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद जब्त की गई है। हालांकि कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि पिछले कुछ सालों में ED ने इस कानून दुरुपयोग किया है और विपक्षी पार्टियों को निशाना बनाया गया है। वहीं केंद्र ने एजेंसी की कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा है कि यह एक स्वतंत्र एजेंसी है और इसकी जांच पूरी तरह निष्पक्ष होती है।

2024 में मिली है बड़ी सफलता
भ्रष्टाचारियों का शिकार बने पीड़ितों और बैंकों जैसे वैध दावेदारों को जब्त की गई संपत्तियों को वापस उन तक पहुंचाने में भी ED को 2024 में बड़ी सफलता मिली है। ED ने अब तक 22,737 करोड़ रुपये वैध दावेदारों तक पहुंचाई है। वहीं अप्रैल 2024 से अब तक 7,404 करोड़ रुपये वापस किए गए हैं। जिन मामलों में बैंकों या पीड़ितों को पैसा वापस दिया गया है उनमें विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी, रोज वैली चिटफंड घोटाला, नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेड (एनएसईएल) फ्रॉड और मामले शामिल हैं।

  • admin

    Related Posts

    ट्रंप का विवादित बयान: मैक्रों की पत्नी संग बुरा बर्ताव करती हैं, फ्रांसीसी राष्ट्रपति का उड़ाया मजाक

    वाशिंगटन  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का मजाक उड़ाया है। एक लंच के दौरान ट्रंप ने कहा, "मैंने फ्रांस के मैक्रों को फोन किया, जिनकी पत्नी…

    राजनाथ सिंह का कड़ा रुख, कहा- अबकी बार कार्रवाई होगी अभूतपूर्व और निर्णायक

    तिरुवनंतपुरम रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पड़ोसी देश पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर किसी भी दुस्साहस के खिलाफ सख्त चेतावनी दी है और कहा है कि अगर वह भारत के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 0 views
    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम